मध्य प्रदेश के बाद मुंबई में भाजपा सांसदों की तीसरी करतूत, अब इंस्पेक्टर को मारा-पीटा
मुंबई। मुंबई में उपनगरीय मुलुंड स्थित थाने में किरीट सोमैया उतने उतावले हो गए कि उन्होंने एक पुलिसवाले पर हाथ उठा दिया। यहां तक कि मार-पिटाई कर दी। इस दौरान किरीट सोमैया के इस व्यवहार की शिकायत तुरंत दर्ज कर ली गई। जिसकी पुलिस आयुक्त ने जमकर आलोचना की है। पुलिस की ओर से ही यह जानकारी साझा की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश में दो बार भाजपा नेताओं की ओर मारपीट करने के मामले आ चुके हैं।

पुलिस उपायुक्त विनय राठौड़ ने बताया कि रविवार रात उत्तर पूर्वी मुंबई से भाजपा के सांसद सोमैया के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 506 और 353 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमैया की ओर से कतिथ तौर पर नवघर थाने में पुलिस इंस्पेक्टर सावंत मुंडे से तीखी बहस हुई जिसके बाद सोमैया ने अपना आपा खो दिया।












Click it and Unblock the Notifications