स्वीमिंगपूल के किनारे ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मोनालिसा ने दिखाईं Bold अदाएं, फोटोज देखकर हो जाएंगे दीवाने

स्वीमिंगपूल के किनारे ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मोनालिसा दिखाईं Bold अदाएं, फोटोज देखकर हो जाएंगे दीवाने

मुंबई: 31 जुलाई: अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा को आज हर कोई जानता हैं। मोनालिसा अपनी दिलकश अदाओं का फैंस के बीच जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। बता दें कि मोनालिसा जितनी टीवी इंडस्ट्री में पॉपुलर हैं, उतनी ही तगड़ी सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में मोनालिसा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि उनके फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं। इस तस्वीरों में मोनालिसा स्वीमिंगपूल किनारे बॉलेड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    स्वीमिंगपूल के किनारे ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मोनालिसा दिखाईं Bold अदाएं,फोटोज देखकर हो जाएंगे दीवाने
    मोनालिसा की तस्वीरें बटोर रही हैं खूब सुर्खियां

    मोनालिसा की तस्वीरें बटोर रही हैं खूब सुर्खियां

    मोनालिसा ने सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की हैं, जो कि इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मोनालिसा ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वह स्वीमिंग पूल के किनारे पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा का लुक और उनकी दिलकश अदाएं देखने लायक है। बता दें कि तस्वीरों में मोनालिसा ने एक लॉन्ग नेट ड्रेस के अंदर स्विम सूट पहना है, जिसमें वे काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। पूल किनारे अलग-अलग पोज में उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं।

    कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा- 'पैशन ही एनर्जी है'

    मोनालिसा ने अपनी फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है। मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा "पैशन ही एनर्जी है"। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, 1421 लोगों ने कमेंट किया है। मोनालिसा की तस्वीरों पर कोई फायर इमोजी के जरिये प्यार दिखा रहा है तो कोई हार्ट बनाकर। तो कोई मोनालिसा की तस्वीर को आग लगा देने वही बता रहा है।

    रणवीर सिंह के गाने पर किया मोनालिसा ने डांस

    हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक शानदार डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के फेमस सॉन्ग 'खली बली' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है और उनके डांस स्टेप काफी शानदार लग रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो उनके सीरियल के एक सिन का है, जिसमें वो इस तरह से डांस कर रही हैं। फैन्स उनके इस वीडियो पर लगातर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    टीवी जगत की एक फेमस फेस बन गई है मोनालिसा

    टीवी जगत की एक फेमस फेस बन गई है मोनालिसा

    मोनालिसा आज हिंदी टीवी जगत की एक फेमस फेस बन गई हैं और इन दिनों शो नमक इस्क का में निगेटिव रोल में दिखाई दे रही हैं। इस रोल के लिए मोनालिसा की काफी तारीफ भी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले वे 'डायन' में भी नजर आई थीं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोवर्स है, जो बताते हैं कि फैन्स के बीच उनकी पॉपुलैरिटी कितनी तगड़ी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+