Monalisa ने पिंक साड़ी में सोशल मीडिया पर ढाया कहर, फोटोज शेयर कर फैंस को दी ये गुड न्यूज़

Monalisa ने पिंक साड़ी में सोशल मीडिया पर ढाया कहर, फोटोज शेयर कर फैंस को दी ये गुड न्यूज़

मुंबई, 04 अगस्त: मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती हैं। वो अपने फैंस के बीच दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। मोनालिसा ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों का दीवाना बनाया हुआ है। मोनालिसा जितनी टीवी इंडस्ट्री में पॉपुलर हैं, उतनी ही तगड़ी सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में मोनालिसा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो गजब का कहर ढा रही हैं।

Recommended Video

    Monalisa ने पिंक साड़ी में सोशल मीडिया पर ढाया कहर, फोटोज शेयर कर फैंस को दी ये गुड न्यूज़
    पिंक साड़ी में मोनालिसा ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

    पिंक साड़ी में मोनालिसा ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

    मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया साइट फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज के चलते वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर जो लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, उन्में वो पिंक साड़ी पहने हुए हैं। इन फोटोज में मोनालिसा अपनी दिलकश अदाओं का जादू बिखेरते हुए दिखाई दे रही है। उनका ये अंदाज काबिले तारीफ है। बता दें कि मोनालिसा खुले बाल, कान में ईयरिंग्स और ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ साड़ी में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने ये पोज किसी हरी भरी जगह पर दिए हैं।

    मोनालिसा ने अपने फैंस को दी ये गुड न्यूज़

    मोनालिसा ने अपने फैंस को दी ये गुड न्यूज़

    साड़ी में फोटोज शेयर करते हुए मोनालिसा ने अपने फैंस को गुड न्यूज़ भी दी है। दरअसल, मोनालिसा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्श में लिखा है कि हम हैं " मीरा " .... जल्द आएंगे आपके घर ... @hungama_play app पे हंगामा करने ...। मोनालिसा के इस पोस्ट से साफ है कि वह जल्द ही हंगामा एप के किसी नए प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाली हैं। एक्ट्रेस की इस खबर से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। मोनालिसा का चाहने वाले उनको इसके लिए जमकर बधाई दे रहे हैं।

    मोनालिसा की जमकर हो रही है तारीफ

    मोनालिसा की जमकर हो रही है तारीफ

    एक्ट्रेस का लुक देख फैंस के अलावा कई सेलेब्स कमेंट कर मोनालिसा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मोनालिसा की पिंक साड़ी में फोटोज देखकर एक यूजर ने लिखा, 'किसी की नजर ना लगे।' मोनालिसा के इन फोटोज पर 99 हजार 630 से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। मोनालिसा की तस्वीरों पर कोई फायर इमोजी के जरिये प्यार दिखा रहा है तो कोई हार्ट बनाकर। तो कोई मोनालिसा की तस्वीर को आग लगा देने वही बता रहा है।

    टीवी जगत की एक फेमस फेस बन गई है मोनालिसा

    टीवी जगत की एक फेमस फेस बन गई है मोनालिसा

    बंगाली परिवार की मोनालिसा ने अपने करियर की शुरूआत उड़िया म्यूजिक वीडियो से की थी। इस वक्त मोनालिसा हिंदी टीवी जगत की एक फेमस फेस बन गई हैं और इन दिनों शो नमक इस्क का में निगेटिव रोल में दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा ने ना सिर्फ भोजपुरी, बल्कि हिंदी, उड़िया, बंगाली और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    रिच एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं मोनालिसा

    रिच एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं मोनालिसा

    अगर उनके नेट वर्थ की बात की जाए तो topplanetinfo के अनुसार साल 2020 तक मोनालिसा ने 2.5 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है। ऐसे में वो भोजपुरी की रिच एक्ट्रेस में भी गिनी जाती हैं। खबरों की मानें तो मोनालिसा एक फिल्म का 5 से 7 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+