भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुईं कोरोना संक्रमण की शिकार, इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख साझा की जानकारी
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने नए गाने या फिल्म को लेकर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है। एक बार फिर से आम्रपाली दुबे चर्चाओं में है। दरअसल, आम्रपाली दुबे कोरोना वायरस संक्रमण की शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट कर फैंस के साथ साझा की है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए अपने फैंस से उन्हें दुआओं में याद रखने की अपील की है।
Recommended Video

बता दें कि आम्रपाली दुबे कोविड पॉजिटिव आने के बाद से ही घर में क्वारंटीन है। आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर हुए लिखा, 'मैं यहां आपको यह बताना चाहती हूं कि आज सुबह मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं और मेरा परिवार हर आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं और मेडिकल केयर ले रहे हैं। चिंता मत कीजिए, हम बिल्कुल ठीक हैं। बस मेरे और मेरे परिवार के लिए प्रार्थना करें कि हम जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएं।'

आम्रपाली के फैंस हुए दुखी
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के कोविड पॉजिटिव आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी व परेशान हो गए हैं। फैंस आम्रपाली के पोस्ट पर उनकी सेहत के प्रति चिंता जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं मोनालिसा, काजल राघवानी और निरहुआ दिनेश लाल यादव ने पोस्ट पर कमेंट कर आम्रपाली दुबे को अपना ध्यान रखने की सलाह दी है।
कैसे हुई कोविड की शिकार
मीडिया खबरों के मुताबिक, आम्रपाली दुबे कैसे कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गई, इस बात का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वह कोरोना की चपेट में आई हैं, पर इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में कलाकारों को सलाह दी गई है कि वह कोविड प्रोटोकॉल के तहत हर सावधानियां बरतते हुए ही शूटिंग का हिस्सा बनें।












Click it and Unblock the Notifications