मुंबई: बेस्ट की डबल डेकर बस ने दो लड़कियों को कुचला, मौत
मुंबई। मुंबई में डबल डेकर बस की रफ्तार का कहर बरपा। तेज रफ्तार बेस्ट की डबल डेकर बस ने दो लड़कियों को कुचल दिया जिनकी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक लड़कियों की पहचान 27 साल की टीना मोटनी और 26 साल की संध्या कोठारी के रूप में हुई है।
दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि चालक पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications