सिर कहीं मिला तो धड़ कहीं और...शादी के 5 दिन बाद ही महिला की निर्मम हत्या
जानकारी के मुताबिक 5 मई से प्रियंका लापता हो गई। प्रियंका का धड़ उसके लापता होने के अगले दिन नवी मुंबई में एक नाले से मिला। ये जगह प्रियंका के घर से करीब 50 किलोमीटर दूर था।
मुंबई। मुंबई में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया जब पिछले हफ्ते शहर के अलग-अलग हिस्सों से एक महिला के शव के अलग-अलग हिस्से बरामद हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी लेकिन महिला के शव के टुकड़ों उसका सिर नहीं मिला था। आखिरकार पुलिस ने महिला का सिर भी बरामद कर लिया। पुलिस को महिला का ये सिर एक प्लास्टिक बैग में चद्दर से बंधा हुआ शाहापुर-नासिक रोड से कुछ दूर जंगल से बरामद हुआ।

महिला के आरोपी पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार
मृतक महिला का सिर मिलने के बाद ही उसकी पहचान हो सकी। मृतका की पहचान प्रियंका गुराव के तौर पर हुई है, जो अपने सास-ससुर के साथ वर्ली में रहती थी। उसकी शादी को अभी महज 5 दिन ही हुए थे। जानकारी के मुताबिक 5 मई से प्रियंका लापता हो गई। प्रियंका का धड़ उसके लापता होने के अगले दिन नवी मुंबई में एक नाले से मिला। ये जगह प्रियंका के घर से करीब 50 किलोमीटर दूर था। उसका सिर नहीं था लेकिन उसके कंधे पर भगवान गणेश और ओम के प्रतीक को देखकर उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने मामले में महिला के पति को सिद्धेश गुराव को गिरफ्तार किया। साथ ही मृतक महिला के सास-ससुर को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्रियंका बीकॉम स्नातक थी। शादी के महज 5 दिन बाद जिस निर्दयिता से प्रियंका की हत्या की गई ये बेहद चौंकाने वाला है। फिलहाल पुलिस ने प्रियंका के पति और सास-ससुर के अलावा दो अन्य लोगों को जिन्होंने प्रियंका शरीर इधर-उधर फेंकने में मदद की थी। सभी को पकड़ा है और मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे जबरन शादी एक वजह हो सकती है। पुलिस के मुताबिक सिद्धेश पर शादी का दबाव बनाया। जिसकी वजह से उसने शादी के 5 दिन बाद ही इस पूरी वारदात को अंजाम दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications