भतीजे ने संबंध बनाने से किया इनकार, आंटी ने काटा गुप्तांग

मुंबई। रिश्तों की गरिमा को मुंबई के मोरेगांव में महिला ने तार-तार कर दिया। यहां चाची ने अपने ही भतीजे के साथ शारीरिक संबंध का दबाव डाला लेकिन जब भतीजे ने इनकार किया तो उसे चाकू मार दिया।

crime

पति का किसी और से अफेयर होना, पत्‍नी के प्रति क्रूरता नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नाला सोपारा में रहने वाले 30 वर्षीय जितेंद्र विश्वकर्मा को अपनी ही चाची की विभत्सता का शिकार होना पड़ा। वहीं जब जितेंद्र को खून से लथपथ उनकी पत्नी ने देखा तो उन्होंने आनन फानन में पुलिस को फोन करके जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया।

दरअसल जीतेंद्र जब एक काम के सिलसिले में भोपाल गये थे, वहां उनकी मुलाकात उनकी आंटी रीना से हुई। पुलिस के मुताबिक जीतेंद्र और रीना के बीच तीन महीने तक अवैध संबंध रहा।

वहीं जब जीतेंद्र वापस अपने घर मुंबई लौटा तो उसकी आंटी रीना भी कुछ दिन बाद मुंबई आ गयी। जीतेंद्र और उसकी आंटी रीना के बीच संबंध की भनक जीतेंद्र की पत्नी को लग गयी थी।

लेकिन जब जीतेंद्र की आंटी रीना मुंबई वापस आयी तो उसने जीतेंद्र को अपनी पत्नी से संबंध खत्म करके उसके साथ रहने को कहा लेकिन किसी तरह से जीतेंद्र ने अपनी अपनी पत्नी को इस बात के लिए मना लिया कि वह रीना को उसके घर में ही रहने दे।

इस बीच मुंबई में अपने घर में भी जीतेंद्र का अपनी आंटी रीना के साथ संबंध कायम रहा। लेकिन जब रविवार को जीतेंद्र ने अपनी आंटी से संबंध बनाने से इनकार किया तो रीना ने जीतेंद्र का गुप्तांग ब्लेट से काट दिया। यही नहीं उसने जीतेंद्र के पेट और पीठ पर चाकू से वार किया।

जीतेंद्र बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 307 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+