ISIS में शामिल होने गए केरल के युवकों को क्या हनीफ ने बहकाया?

मुंबई। केरल से गिरफ्तार कर मुंबई लाए गए सलाफी उपदेशक मोहम्मद हनीफ पर क्राइम ब्रांच को संदेह है कि उसने न सिर्फ नागपाड़ा के युवक अशफाक मजीद का ब्रेनवाश किया बल्कि उन सभी युवाओं को उसने आतंक की शिक्षा दी जो केरल से गायब हुए हैं। इन सभी युवकों पर शक है कि वे आईएसआईएस में शामिल हो चुके हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के पहले दौर में इस बात के संकेत मिले है कि गायब हुए केरल के युवा हनीफ के संपर्क में थे।

islamic state

हनीफ और केरल से गायब हुए युवा एक ही जिले से

आईएस में शामिल होने के लिए गायब हुए केरल के सभी युवा एक ही जिले से थे। उन सबने एक साथ काफी समय गुजारा था। इसी जिले में मोहम्मद हनीफ भी मस्जिद में उपदेश देने का काम करता था। इसलिए पुलिस का कहना है कि हनीफ पर शक करने की पर्याप्त वजहें हैं कि सभी युवा पिछले दो साल के अंदर कभी न कभी उसके संपर्क में आए थे।

READ ALSO: कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा के पीछे ISIS का हाथ

पुलिस जांच के मुख्य बिंदु

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या हनीफ ने अपने उपदेशों से उन युवाओं को आतंकी संगठन आईएआईएस में शामिल होने के लिए प्रभावित किया। केरल के युवाओं के इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए यहां से जाने में क्या मोहम्मद हनीफ का कोई हाथ था?

बहुत दिनों से थी पुलिस की हनीफ पर नजर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हनीफ पर बहुत दिनों से केरल पुलिस की नजर थी। उसके बारे में सूचना मिली थी कि वह युवाओं को भड़काऊ उपदेश देता था। मुंबई और केरल की पुलिस इस मामले में मिलकर काम कर रही है।

READ ALSO: पिज्जा के प्यार में आतंकी ने छोड़ा इस्लामिक स्टेट का साथ

दो दिन पहले हनीफ को केरल से लाया गया मुंबई

दो दिन पहले केरल में वायनाड के कंबालाक्कड़ के वासी मोहम्मद हनीफ को इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने के आरोप में पनूर से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया था और कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने 20 अगस्त तक के लिए हनीफ को मुंबई पुलिस की हिरासत में भेज दिया था। अब उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

अशफाक के पिता ने की थी हनीफ के खिलाफ पुलिस में शिकायत

केरल से लापता युवकों में से एक अशफाक मजीद के पिता ने नागपाड़ा पुलिस थाने उपदेशक हनीफ, अर्शिद कुरैशी, रिजवान खान और एक अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अशफाक के पिता ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने आईएस में शामिल होने के लिए उसके बेटे का ब्रेनवाश किया।

अशफाक के पिता और उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया था कि अशफाक और हनीफ को अक्सर वे साथ देखा करते थे और दोनों की मुलाकातों का सिलसिला समय के साथ बढ़ता ही गया था।

मोहम्मद हनीफ के साथ अर्शिद कुरैशी और रिजवान खान पर नागपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। ये दोनों पहले से केरल पुलिस की हिरासत में थे। चौथे आरोपी की पहचान अब्दुल राशिद के रूप में की गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच जल्दी ही कुरैशी और खान को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

READ ALSO: भारत में जाल फैलाने के लिए ISIS कर रहा स्कूल और शिक्षकों का इस्तेमाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+