अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर पूछा एक सवाल, जाह्नवी कपूर ने दिया मजेदार जवाब
मुंबई। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी दो फोटो शेयर की जो दिखने में एक जैसी ही थी। इसके कैप्शन में उन्होंने दोनों फोटो के बीच में अंतर ढूंढने को कहा था। इसपर उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने जो रिएक्शन दिया है, वो काफी मजेदार है।

जाह्नवी ने किया मजेदार कमेंट
दोनों ही फोटो में अर्जून कपूर झूले पर बैठे हैं और चेहरे पर हाथ रखकर पोज दे रहे थे। दोनों फोटो में बस उनके एक्सप्रेशन में थोड़ा सा अंतर देखा जा सकता है। वहीं, उनकी फोटो पर बहन जाह्नवी ने कमेंट किया, 'पहली फोटो में आप सोच रहे हैं कि मैंने डाइनिंग टेबल के पास कथक खत्म कर लिया है और दूसरी में ये कि मैं अब फिर कब शुरू करूंगा।'
बहन की कमेंट पर हंस पड़े अर्जुन
जाह्नवी के इस कमेंट पर अर्जुन कपूर की हंसी नहीं रूकी। उन्होंने हंसते हुए इमोजी बनाकर रिप्लाई में 'वाह' लिखा। यही नहीं, जाह्नवी का ये कमेंट अब जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि जाह्नवी और अर्जुन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अर्जुन अपनी सगी बहन की तरह ही जाह्नवी के लिए भी काफी प्रोटेक्टिव और केयरिंग हैं। जाह्नवी की मां श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन और जाह्नवी के बीच का रिश्ता और अधिक मजबूत होते देखा गया है। दोनों अक्सर साथ दिखते हैं और कई बार अर्जुन ने जाह्नवी को ट्रोल करनेवालों की भी जमकर क्लास लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications