कथित जबरन वसूली मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर एक और FIR दर्ज
कथित जबरन वसूली मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर मुंबई पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है।
मुंबई, 21 अगस्त। कथित जबरन वसूली मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर मुंबई पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है। परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज कथित रंगदारी का यह चौथा और मुंबई में दूसरा मामला दर्ज हुआ है। 13 अगस्त को परमबीर सिंह के खिलाफ एक और जबरन वसूली के मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

एक व्यवसायी की शिकायत पर मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसमें परमबीर सिंह, सचिन वाजे, सुमीत सिंह उर्फ चिंटू, अल्पेश पटेल, विजय सिंह उर्फ बबलू और रियाज भाटी के नाम हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने आपसी मिलीभगत से शिकायतकर्ता के होटल BOHO Rest & BCB Bar के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर 11.92 लाख रुपए की जबरन वसूली की।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर विवाद बढ़ा, मुंबई पुलिस ने दर्ज की 17 और FIR
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुमित सिंह उर्फ चिंटू को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह होटल मालिकों से वाजे की ओर से पैसे वसूल करता था।












Click it and Unblock the Notifications