राज ठाकरे ने देवेंद्र फड़णवीस से की अपील, ऋतुजा लटके के खिलाफ ना उतारें उम्मीदवार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपील की है कि वह अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में उम्मीदवार ना उतारें। राज ठाकरे ने पत्र लिखकर अपील की है कि वह अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में ऋतुजा लटके के खिलाफ उम्मीदवार ना उतारें। बता दें कि उद्धव ठाकरे की पार्टी उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने ऋतुजा लटके अंधेरी ईस्ट से उम्मीदवार घोषित किया है। फड़वीस को लिखे पत्र में राज ठाकरे ने कहा, विधायक रमेश लटके के निधन के बाद अंधेरी ईस्ट सीट पर उपचुनाव हो रहा है, उनकी विधवा पत्नी ऋतुजा लटके यहां से उम्मीदवार हैं।

Recommended Video

    Andheri By Election : Raj Thackeray ने लिखी Fadnavis को चट्ठी,पलटेगा खेल | वनइंडिया हिंदी |*News
    raj thackeray

    इसे भी पढ़ें- Congress president Election: सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी भी करेंगे मतदान
    रमेश लटके की तारीफ करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि रमेश लटके काफी प्रभावी कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अपनी यात्रा शाखा प्रमुख के तौर पर शुरू की थी। मैंने उनकी यात्रा को खुद देखा है, राजनीतिक सफर में उनकी यात्रा और ऊंचाई को मैंने करीब से देखा है। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को विधायक बनते देखना रमेश लटके जी की आत्मा को शांति प्रदान करने जैसा होगा। मैं आपसे अपील करता हूं कि इस उपचुनाव में उनके खिलाफ उम्मीदवार ना उतारें। जब भी इस तरह की परिस्थिति हुई है, महाराष्ट्र में किसी मौजूदा विधायक की मृत्यु हुई और परिवार का कोई सदस्य उस सीट से चुनाव लड़ता है तो हम उसके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारते हैं। ऐसी महाराष्ट्र की परंपरा रही है। इस भावना के साथ मैं आपसे अपील करता हूं कि आप भी इसका खयाल रखेंगे, महाराष्ट्र की भावना का खयाल रखेंगे। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी अपील को स्वीकार करेंगे।

    वहीं राज ठाकरे की अपील पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा में मैं अकेले फैसला नहीं लेता हूं, मुझे इस विषय में अपने वरिष्ठ नेताओं और सहकारियों से चर्चा करनी पड़ेगी। हमने अब तो अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है और उसने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। अब हमारे साथ एकनाथ शिंदे भी हैं जोकि बाला साहेब की शिवसेना से आते हैं। लिहाजा मुख्यमंत्री से भी हमे इस विषय पर चर्चा करनी होगी। इस चर्चा के बाद ही मैं आपको इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे सकता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+