Congress president Election: सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी भी करेंगे मतदान
कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President Election) पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होगा। इस चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। कल होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी दिल्ली में वोट करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जोकि भारत जोड़ो यात्रा पर हैं वह भी मतदान में हिस्सा लेंगे, वह जहां हैं वहां पर उनके लिए पोलिंग बूथ तैयार किया गया है।

मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इस चुनाव में हर राज्य में पार्टी के प्रतिनिधि हिस्सा लेस कते हैं। वह अपने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाल सकते हैं। जिस उम्मीदवार को वोट डालना चाहते हैं उसके नाम के आगे पार्टी के प्रतिनिधि टिक मार्क कर सकते हैं। चुनाव बेहतर तरह से हों उसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान के बाद 18 अक्टूबर को बैलट बॉक्स दिल्ली पहुंचेंगे। 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और स्वतंत्र होगी, इसमे किसी बात का कोई संदेह नहीं है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा यह 19 अक्टूबर को तय हो जाएगा।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सबसे आगे चल रहे हैं। जिस तरह से उन्हें अलग-अलग राज्यों में पार्टी के प्रतिनिधियों का समर्थन मिल रहा है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि खड़गे चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। खुद शशि थरूर इस तरह के आरोप लगा चुके हैं कि उन्हें बराबरी का मैदान नहीं दिया गया है। मेरा राज्यों में पीसीसी कार्यालय में उस तरह से स्वागत नहीं हो रहा जिस तरह से मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications