Akshara Singh ने रेड साड़ी में गाया 'लॉकडाउन में मोरा संईय्या मोसे..', वायरल हुआ वीडियो
Akshara Singh ने रेड साड़ी में गाया 'लॉकडाउन में मोरा संईय्या मोसे..', वायरल हुआ वीडियो
मुंबई, जून 26: भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी अदाओं से जादू बिखरने वाली अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए वीडियो और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, अक्षरा सिंह के आए दिन डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और उनके वीडियो फैंस को खूब पसंद आते हैं। बता दें, इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह की काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। करीब 3.1 मिलियन लोग अक्षरा को फॉलो करते हैं।
Recommended Video

खूबसूरती और एक्सप्रेशन के दीवाने हैं लाखों लोग
अक्षरा सिंह की खूबसूरती और एक्सप्रेशन के लाखों दीवाने हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का एक वीडियो इतना वायरल हुआ था कि उसके व्यूज एक मिलियन को पार कर गए हैं। इस इंस्टाग्राम वीडियो में अक्षरा बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के लेटेस्ट गाने 'पानी-पानी' पर अपनी कमर ऐसे हिला रही हैं कि लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। अब अक्षरा की एक और इंस्टा रील चर्चा में है।
रेड साड़ी पहने ढाया कहर
इस वीडियो में वो एक गाने पर लिपसिंक कर रही हैं, लेकिन इस बार उनके एक्सप्रेशन से ज्यादा रेड साड़ी पहने उनके हॉट लुक कहर ढहा रहा है। वीडियो में अक्षरा लेटेस्ट एल्बम के गाने 'लॉकडाउन में मोरा संईय्या मोसे बोले ना' पर एक्ट कर रही हैं। साड़ी में अक्षरा का लुक बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रहा है। वीडियो पर लाखों में व्यूज मिल चुके हैं और 58,895 लाइक्स आ चुके हैं। अक्षरा की खूबसूरती के साथ से सेक्सी लुक यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।
पिंक साड़ी में लग रही है बेहद खूबसूरत
अक्षरा सिंह भोजपुरी में अपनी शुरुआत करने से पहले, कई लोकप्रिय हिंदी टेलीविजन शो में भी दिखाई दी हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए अक्स अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, अक्षरा ने अपनी कुछ तस्वीरे पोस्ट की, जिसमें वो पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में उन्हें ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ पिंक साड़ी में देखा जा सकता है। उनके सिल्वर इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और हाफ कर्ली हेयरस्टाइल उनके लुक को और आकर्षक बना रहे हैं।
ब्लैक शिमरी ड्रेस खूबसूरत लग रही हैं अक्षरा सिंह
इससे पहले, भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने 'बारिश बन जाना' गाने पर संजीदा एक्सप्रेशन दिखाये थे, जो कमाल लग रहे है। ब्लैक शिमरी ड्रेस में वह वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसे पायल देव और स्टेबिन बेन ने गाया है।












Click it and Unblock the Notifications