मुंबई में एयर हॉस्टेस की गला रेतकर हत्या, फ्लैट में मिला शव
मुंबई में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय एयर हॉस्टेस का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज दो किलोमीटर दूर एयर हॉस्टेस की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
महिला का शव उसकी बहन की दोस्त के फ्लैट पर बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि जब शव बरामद किया गया तो महिला की बहन और दोस्त दोनों शहर में नहीं थीं। पवई पुलिस स्टेशन की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि लड़की की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस लड़की के फोन और बिल्डिंग की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नालावाड़े ने बताया कि पवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना एनजी हाउसिंग सोसाइटी की है, जहां 20-25 साल की एक लड़की का शव पाया गया हैा।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि लड़की की हत्या क्यों की गई, वह यहां कितने दिन से यहां रह रही थी। पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications