ठाणे के ठग ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की थी 2.5 करोड़ की कार, दुबई में है बिजनेस

ठाणे। फर्जी काल सेंटर के जरिए महाराष्ट्र स्थित ठाणे में अमेरिकियों से करोड़ों की ठगी करने वाला 23 साल का सागर ठक्कर उर्फ शैगी बेहद अय्याश जिन्दगी जीता था।

thane-mumbai

ठाणे पुलिस ने जानकारी दी है कि शैगी ने 21 साल की गर्लफ्रेंड को उसके जन्मदिन पर ढाई करोड़ रुपए की ऑडी आर8 गिफ्ट की थी।

अधिकारियों के मुताबिक शैगी के पास खुद कई ढेर सारी कारें हैं। उसने अपनी पहली कार गुजरात के अहमदाबाद में खरीदी थी।

अभी नहीं मिला गर्लफ्रेंड का कोई सुराग

बताया गया कि उन्हें शैगी की गर्लफ्रेंड के ठौर ठिकाने के बारे में अभी कोई सुराग नहीं मिला है। वो उसकी तलाश कार की रिकवरी करने के लिए कर रहे हैं।

thane-mumbai-audi-r8

ये है वो कार जिसे शैगी ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया था

पुलिस के मुताबिक उसके कुछ स्कूली दोस्तों को इस मामले की जानकारी के लिए गिरफ्तार किया गया था। उनके अनुसार शैगी ने उनसे इस गिफ्ट के बारे में अक्सर बात किया करता था।

एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद जाने के बाद शैगी अपनी बहन रीमा के साथ रहता था और कुछ करता नहीं था।

उसने अमेरिका में बैठे मास्टरमाइंड से संपर्क में आने के बाद यह स्कैम शुरू किया। उसी ने शैगी को महत्वपूर्ण डेटा उपलब्ध कराए।

दुबई में है व्यवसाय!

सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि शैगी का दुबई में बड़ा व्यवसाय भी है। जिसे उसने जबरन वसूली रैकेट के हुई आय से खड़ा किया है।

वहीं इस मामले की जांच करने के लिए अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) के अधिकारी भी ठाणे आएंगे।

ठाणे के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि हम उनके साथ समन्वय बना कर काम कर रहें हैं और उन्हें हर संभव जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उनकी मदद कर रहे हैं ताकि जांच में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके।

ये है मामला

बता दें कि ठाणे में मीरा रोड स्थित हरिओम आईटी पार्क में यूनिवर्सल आउटसोर्सिंग सर्विसेज कॉल सेंटर से ठगी का यह धंधा चलाया जा रहा था।

जिस बिल्डिंग पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा उसमें नौ मंजिलें हैं जिनमें से सात में कॉल सेंटर चल रहे थे।

यूएस के इंटरनल रेवेन्यू सर्विसेज के फर्जी अधिकारी बनकर कॉल सेंटर के कर्मचारी अमेरिकियों को फोन लगाते थे और उन पर टैक्स बकाया होने की बात कहकर पहले डराते थे।

अमेरिकियों से वे कहते थे कि उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा और तीन महीने जेल की सजा दी जाएगी।

इसके अलावा वो अमेरिकियों को नौकरी से हटाए जाने समेत कई तरह की धमकियां देकर खौफजदा कर देते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+