ड्रग्स केस: अरमान कोहली के बाद ड्रग तस्कर अजय राजू सिंह को भी एक दिन के लिए NCB की हिरासत में भेजा गया

ड्रग्स से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली पर हुई कार्रवाई के बाद अब मुंबई की अदालत ने ड्रग तस्कर अजय राजू सिंह को भी एक दिन के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई, 29 अगस्त। ड्रग्स से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली पर हुई कार्रवाई के बाद अब मुंबई की अदालत ने ड्रग तस्कर अजय राजू सिंह को भी एक दिन के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि एनसीबी की टीम ने शनिवार को अरमान कोहली के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद एनसीबी ने कहा था कि उसे उनके घर से ड्रग्स मिला था।

Ajay Raju Singh

एनसीबी के कहने पर अरमान कोहली को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। कोहली को रविवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा कि एनसीबी ने कल देर शाम कोहली के घर पर छापा मारा और उनके घर से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद होने के बाद उन्हें एनसीबी के दफ्तर लाया गया। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले की जांच में जो सामने आया है, उससे पता चलता है कि इसमें भारत से बाहर के लोग भी जुड़े हो सकते हैं, क्योंकि जब्त की गई कोकीन दक्षिण अमेरिका से आई थी।

यह भी पढ़ें: मुंबईः धारावी में एक घर में फटा सिलेंडर, 14 लोग घायल

उन्होंने कहा कि जब्त की गई कोकीन के आधार पर अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। बता दें कि ड्रग तस्करी के मामले में जिस अजय राजू सिंह नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है उसे शनिवार सुबह वर्ली से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अरमान कोहली का नाम लिया था। अजय सिंह राजू को एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। साल 2018 के एनएनसी मुंबई केस में भी वह शामिल था, जहां बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई थी।

गौरतलब है कि जानी दुश्मन फेम एक्टर अरमान कोहली का विवादों से गहरा नाता रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता ने उनपर फिजिकल होने का आरोप लगाया था। इसके अलावा बिग बॉस 7 के दौरान भी वह सोफिया हयात के संग फिजिकल होने की वजह से गिरफ्तार हुए थे। हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई थी। वे अभिनेत्री आइशा जुल्का के साथ भी रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन अत्यधिक गुस्सैल स्वभाव की वजह से दोनों को अलग होना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+