मुंबईः धारावी में एक घर में फटा सिलेंडर, 14 लोग घायल
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में एक घर में सिलेंडर फटने से 14 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई, 29 अगस्त। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में एक घर में सिलेंडर फटने से 14 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस बात की जानकारी दी है। अभी इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। ज्यादा जानकारी मिलते ही आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
यह हादसा दोपहर तकरीबन 12.30 बजे हुआ। सिलेंडर फटने की यह घटना धारावी के साहू नगर में हुई है। 14 लोगों में 2 लोग 70% तक जल चुके हैं जबकि 12 लोग मामूली जले हैं। सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौंके पर पहुंची और आग बुझाने के काम को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 849 मामले, एक्टिव केस की संख्या में आई गिरावट
सिविक वार्ड स्तर के कर्मचारियों के साथ दो दमकल गाड़ियां और एक जंबो वॉटर टैंकर मौके पर भेजा गया। सभी घायलों को सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर कैसे फटा इस बात का पता अभी नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications