देश पर ग्रहण लगा है जो 9 माह बाद समाप्‍त हो जायेगा: मोदी

Narendra MOdi
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी डायमंड मर्चेट एसोसिएशन के डायमंड हॉल का उदघाटन किया। मोदी ने इस समारोह में उपस्थित हीरा कारोबारियों और कई बड़े नेताओं को संबोधित करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि अब वक्‍त है कि देश को चमकाया जाये। हीरा कारोबारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अगर आप कोशिश करें तो देश को चमकने से कोई नहीं रोक सकता।

हालांकि मोदी का ये कार्यक्रम गैरराजनीतिक था मगर मोदी ने इसमें भी जमकर राजनीति चमकाई। मोदी इस समारोह में केंद्र सरकार पर हमलावर हुए और कहा कि देश पर कई ग्रह नक्षत्र हावी हैं मगर बस कुछ ही महीनों की बात हैं ये सारे ग्रह गायब हो जायेंगे। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का इस्‍तमाल डराने के लिये कर रही है।

महिलाओं की सुरक्षा पर नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि अगर बेटी घर से बाहर जाती है तो मां-बाप को चिंता सताने लगती है कि बेटी घर पहुंची कि नहीं। वो बार-बार उसे फोन करते हैं। ऐसा सिर्फ इसलिये है क्‍योंकि केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में नाकाम है। इससे पहले नरेन्‍द्र मोदी ने एयरपोर्ट पर समर्थकों को संबोधित किया और कहा कि वे अगली लड़ाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की यूपीए सरकार गरीबों को रोटी नहीं दे पाई। ये भ्रष्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+