फिलिस्तीन-इजराइल मामले पर ट्वीट करना स्वरा भास्कर को पड़ा भारी, हाथ धोकर पीछे पड़े ट्रोलर्स
फिलिस्तीन-इजराइल के मुद्दे पर ट्वीट करना स्वरा भास्कर को भारी पड़ गया। इजराइल को लेकर ट्वीट करने पर लोगों ने उनकी जमकर खिचाई की।
मुंबई, 12 मई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया है। फिल्मों के अलावा वह सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी खुलकर राय रखती हैं। फिर मामला चाहे देश का हो या विदेश का। लेकिन हाल की में फिलिस्तीन-इजराइल के मुद्दे पर ट्वीट करना स्वरा को भारी पड़ गया। इजराइल को लेकर ट्वीट करने पर लोगों ने उनकी जमकर खिचाई की।
Recommended Video

क्या ट्वीट किया था स्वरा ने
दरअसल स्वरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इजराइल और फिलिस्तीन मामले पर कुछ पोस्ट किये थे, जिनको लेकर स्वरा को खूब ट्रोल किया गया।
दरअसल स्वरा ने ट्वीट कर लिखा, 'इजरायल एक रंगभेद करने वाला राष्ट्र है, इजरायल एक आतंकवादी राष्ट्र है, #AlAqsa #FreePalestine'।' उनका यह ट्वीट लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने स्वरा को जमकर ट्रोल किया।
उनके ट्वीट पर एक ट्रोल ने लिखा- अरे चाची जी प्रणाम, अब क्यों भारत के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने वाले मित्र देश को कोस रही हैं और कश्मीर मुद्दे पर हमेशा पाकिस्तान का साथ देने वाले फिलिस्तीन का पक्ष ले रही हैं। कभी तो अपने देश को अपने राजनीतिक हित से ऊपर रखो। पर आपसे ये उम्मीद कुछ ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: 'भारत एक खोज' जैसे धारावाहिकों के दिग्गज संगीतकार वनराज भाटिया का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड
स्वरा ने एक अन्य ट्वीट के जरिए इजराइल पर निशाना साधते हुए कहा, '#Palestine और फलस्तीनियों के लिए न्याय की पहल सिर्फ इस्लामिक पहन नहीं है... या फिर ये सिर्फ इस्लामिक नहीं होनी चाहिए... ये सबसे पहले साम्राज्यवाद विरोधी, औपनिवेशिक विरोधी, रंगभेद विरोधी पहल है और इसलिए ये हम सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए, गैर मुसलमानों के लिए भी।' उनके इस ट्वीट को लेकर स्वरा को खूब ट्रोल किया गया।
एक अन्य ट्रोलर ने लिखा- 'स्वरा बस विवादों में कूदना चाहती हैं और वो कुछ ऐसा चुनती हैं जो हमारी पहुंच से बाहर हो।' इसके अलावा स्वरा पर कई मीम भी बनाए गए। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी देते हुए पोस्ट करनी चाहिए थी। वो आधी तस्वीर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा स्वरा के ट्वीट से इजराइयल अपना फैसला नहीं बदलेगा।












Click it and Unblock the Notifications