सायरा बानो को हिंदुजा अस्पताल के ICU वॉर्ड में किया गया शिफ्ट, तीन दिन पहले कराया गया था भर्ती

मुंबई, सितंबर 01। दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो को तीन दिन पहले मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उन्हें आईसीयू वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। इसका मतलब है कि उनकी हालत में सुधार नहीं है। आपको बता दें कि सायरा बानो को ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याओं की चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Recommended Video

    Saira Banu की तबीयत अचानक बिगड़ी, ICU में कराया गया भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    सायरा बानो को पड़ा दिल का दौरा!

    सायरा बानो को पड़ा दिल का दौरा!

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 77 साल की सायरा बानो को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके एक रिश्तेदार का कहना है कि अब सायरा बानो को आईसीयू वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है।

    जुलाई में दिलीप कुमार का हुआ था निधन

    जुलाई में दिलीप कुमार का हुआ था निधन

    आपको बता दें कि सायरा बानो के पति और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन भी 7 जुलाई को हुआ है। दिलीप जी के निधन के बाद से ही सायरा बानो की तबियत ठीक नहीं चल रही है। दिलीप जी ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। वो उम्र संबंधी तकलीफों से लंबे समय से जूझ रहे थे।

    90s की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं सायरा बानो

    90s की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं सायरा बानो

    आपको बता दें कि सायरा बानो फिल्म इंडस्ट्री की एक समय पर मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस थी। साल 1963 से लेकर 1969 के दौरान फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों में सायरा बानो का भी नाम शामिल था। साल 1971 से लेकर 1976 तक उनका नाम चौथी ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल था, जो किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेती थीं।

    ये भी पढ़ें: Indian Idol के सेट पर रो पड़े धर्मेंद्र, बोले- मेरी जान थे दिलीप साहब, पहली फिल्म में देखा तो...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+