अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पत्नी ने समर्थकों का जताया आभार
मुंबई, जून 11। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आपको बता दें कि दिलीप कुमार का इलाज करने वाले डॉक्टर जलील पारकर ने पहले ही ये जानकारी दे दी थी कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। दिलीप कुमार को छुट्टी मिलने पर उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा है कि हम बहुत खुश हैं, उनके फेफड़ों से तरल पदार्थ निकाल दिया गया है। वह अब घर जा रहे हैं। उनके (दिलीप कुमार) लिए प्रार्थना करने के लिए हम सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हैं।''
Recommended Video

बीते रविवार को भर्ती हुए थे दिलीप कुमार
आपको बता दें कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद दिलीप कुमार को बीते रविवार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां वो गैर कोविड वॉर्ड में भर्ती थे। रविवार को जब उन्हें भर्ती कराया गया था तो उनकी हालत काफी सीरियस थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार आता गया और अब शुक्रवार को डॉक्टर उन्हें अस्तपताल से छुट्टी दे देंगे।
दिलीप कुमार के निधन की उड़ी थी अफवाह
आपको बता दें कि दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ही उनके निधन की भी खबरें सामने आई थीं, लेकिन उनकी पत्नी सायरा बानो ने उन खबरों का खंडन कर दिया था। दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर कहा गया था, 'किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साहब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।'
सायरा बानो ने दी थी जानकारी
इससे पहले दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी देते हुए उनकी पत्नी ने कहा था कि अभिनेता को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, मेरी लोगों से अपील है साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए।












Click it and Unblock the Notifications