क्रिस गेल को जो महारत हासिल करने में लगी आधी उम्र, बिहार के लाल ने इतनी कम उम्र में कैसे पा लिया वो मुकाम?

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। बुधवार को महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने महज 29 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली। इस सीजन में शानदार प्रदर्शन की बदौलत वे फिलहाल 15 मैचों में 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल को पछाड़ा (IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi)

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 65 छक्के जड़ दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने साल 2012 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे। गेल को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए अपनी आधी उम्र लगानी पड़ी थी। यह रिकॉर्ड बनाते समय गेल 32 साल के थे।

Vaibhav Sooryavanshi 1

गेल के रिकॉर्ड के समय इतने साल के थे वैभव

इस रिकॉर्ड की सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब साल 2012 में क्रिस गेल ने यह वैश्विक कीर्तिमान स्थापित किया था, तब वैभव सूर्यवंशी की उम्र महज 1 वर्ष थी। वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में हुआ था। यह वह दौर था जब इसके ठीक कुछ दिनों बाद भारत ने अपनी धरती पर 2011 का ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीता था।

वैभव के पिता भी रह चुके हैं क्रिकेटर

वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं, जिन्होंने बचपन से ही वैभव के टैलेंट को पहचाना और उन्हें खेल के लिए प्रेरित किया। वैभव वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को अपना आदर्श मानते हैं। वैभव का क्रिकेट सफर जमीनी स्तर पर बेहद मजबूत रही है। साल 2024 में महज 12 साल की उम्र में उन्होंने बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर सबको चौंका दिया था। इतनी कम उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट की चुनौतियों का सामना करने ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।

वैभव की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे मैच की पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में भी अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई थी जब 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके बाद मौजूदा सीजन में 25 अप्रैल 2026 को उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में एक और शानदार शतक बनाकर यह साबित किया कि उनका प्रदर्शन कोई संयोग नहीं, बल्कि उनकी निरंतर तकनीक का परिणाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+