मुंबई के मीरा रोड इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया
मुंबई, जुलाई 11। मुंबई के मीरा रोड इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। दरअसल, एक सोशल वर्क करने वाले संगठन की टीम ने मीरा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक गिरफ्तारी की है और 2 नाबालिग लड़कियों को यहां से छुड़ाया है।

दो हफ्ते पहले उस्मानाबाद में भी छुड़ाई गई थी 17 महिलाएं
आपको बता दें कि इस महीने के शुरुआत में उस्मानाबाद के ओमरगा में भी पुलिस ने तीन होटलों में छापेमारी की थी। इन होटलों से पुलिस ने 17 लड़कियों को छुड़ाया था। इन सभी को वेश्यावृति के धंधे में जबरन धकेला जा रहा था। इस छापेमारी में पुलिस ने 17 लोगों की गिरफ्तारी भी की थी। पुलिस को इस सेक्स रैकेट के बारे में एक एनजीओ ने जानकारी दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। पुलिस ने जिन 17 महिलाओं को छुड़ाया था, उनमें अधिकतर पश्चिम बंगाल से थी, जिन्हें नौकरी का लालच देकर यहां लाया गया था और जबरन वेश्यावृति में धकेला जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications