मुंबई में एक शख्स के ऊपर से गुजरती रही ट्रेन, उड़ गए चिथड़े
मुंबई। ट्रेन से कटकर एक शख्स की मौत हो गई। रोहित भनावत नाम के शख्स के ऊपर से कई गाड़ियां ऐसे ही गुजरती रहीं। देखते ही देखते शरीर के छितड़े उड़ गए। पनवेल से सीएसटी स्टेशन आ रही लोकल ट्रेन की चपेट में व्यक्ति आ गया। बस फिर क्या था बस ट्रेक पर शरीर औऱ धड़धड़ करती गाड़ी गुजरती रही। खबर है कि कई अन्य गाड़ी भी शव के ऊपर से गुजर गई। आपको बता दें कि हादसा इतना दर्दनाक था कि काफी दूर स्थित तिलकनगर स्टेशन तक घिसटते हुए चला गया।

पुलिस नहीं आई शव उठाने
जानकारी के मुताबिक कटा हुआ शव ट्रैक पर बीस मिनट तक पड़ा रहा। शव को देखने या हादसे की खबर लेने तक पुलिस नहीं आई। काफी समय बीतने के बाद पुलिस आई। तब जाकर शव को ट्रैक पर से उठाया जा सका। लेकिन तब तक ट्रैप पर करीब बीस गाड़ियां गुजर चुकी थीं।












Click it and Unblock the Notifications