मुंबई: लोकल ट्रेन में बाहर लटककर युवक कर रहा था सफर, गिरने से गई जान
Mumbai news, मुंबई। मुंबई में लोकल की भीड़ की वजह से एक युवक की डोंबिवली में मौत हो गई। युवक का नाम नितेंद्र यादव है। कोपर रेल्वे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब यह दुर्घटना घटी है। यात्रियों से खचाखच भरी लोकल में बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गया और उसकी मौके वारदात पर मौत हो गई। आपको बता दें कि लोकल ट्रेन में ऐसे ही हादसे में भावेश नकाते और धनश्री गोडवे की भीड़ की वजह से मौत हुई थी। नितेंद्र की मौत से एक बार फिर डोंबिवली में सनसनी फैल गई है।

कोपर रेल्वे स्टेशन में ट्रेन की पटरी पार करते समय लोकल से कट कर बालक सहित तीन महिलाओं की मौत होने की घटना ताजा होने के बाद आज सुबह रेलवे स्टेशन के पास डोंबिवली में नितेंद्र यादव की लोकल से गिरकर मौत हो गई। गोग्रासवाडी में रहने वाले नितेंद्र यह एक निजी कंपनी में काम करता था। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब उसने डोंबिवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से मुंबई की दिशा से जाने वाली फास्ट लोकल पकड़ी थी। भीड़ की वजह से लोकल के दरवाजे में लटककर वह यात्रा कर रहा था। लेकिन डोंबिवली-कोपर रेलवे स्टेशन के दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह लोकल से नीचे गिर गया।

पांच साल की मासूम को मां ने मोमबत्ती से जलाया
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जब एक मां ने अपनी बच्ची के साथ बड़ी क्रूरता से व्यवहार कर उसे सजा दी। यहां एक पांच साल की बच्ची को उसकी मां ने मोमबत्ती के टपके से जलाया है। ज्यादा शरारत करने की वजह से बच्ची की मां ने अपनी बेटी के शरीर को मोमबत्ती से दाग दिया। यह दुखड़ा पांच वर्षीय लड़की ने अपने पिता के सामने व्यक्त किया, तब यह सारा मामला उजागर हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications