गुजरात का 19 साल का लड़का अश्लील वीडियो बनाकर महिलाओं से रकम ऐंठता था, मुंबई में अरेस्‍ट

मुंबई। महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को पकड़ा है, जो महिलाओं को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठता था। वह युवक महज 19 साल का है, लेकिन बड़ी-बुरी आपराधिक गतिविधियों में लिप्‍त रहा। उसके बारे में अभी मुंबई पुलिस के डीसीपी संजय पाटिल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। डीसीपी ने कहा कि, युवक ने अपना गुनाह कर लिया है।

A 19-yr-old Boy from Gujarat arrested by Mumbai Police for making obscene videos & blackmailing

डीसीपी संजय पाटिल बोले कि, उक्‍त युवक गुजरात का रहने वाला है। मुंबई में उसे 22 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अश्लील क्लिप बनाने के लिए तस्वीरों का इस्तेमाल किया और उसी को हटाने के लिए पैसे वसूले। डीसीपी ने कहा कि, युवक ने यह कुबूल लिया है कि वह सोशल मीडिया से महिलाओं की तस्वीरें लेता था और उसमें कुछ अश्लील क्लिप जोड़ता था। फिर वह उनके पास पहुंचता और सामग्री को हटाने के एवज में पैसे वसूलता था।

डीसीपी ने आज बताया कि, उक्‍त युवक को मुंबई पुलिस ने 29 जुलाई तक कस्‍टडी में लिया है। उसने और क्‍या-कुछ क‍िया, ये बातें पता की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+