मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिला 22 किलो सोना, कीमत 6.75 करोड़
Mumbai news, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से 44 गोल्ड बिस्कुट बरामद कर गिरफ्तार किया है। सोने के एक बिस्कुट का वजन 500 ग्राम है। इन 44 गोल्ड बार का वजन 22 किलो है जिसकी कीमत 6,74,48,260 करोड़ है। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर दुबई की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट आया हुआ था।

बीते दिनों में मुंबई के एयरपोर्ट से सोने की तस्करी के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस गोल्ड स्मगलिंग का रिकॉर्ड पिछले साल 2018 के मुकाबले इस साल में बढ़ोतरी हुई है। मुंबई कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के मुताबिक 2018 में 731 किग्रा सोना जब्त किया जिसकी कीमत 188 करोड़ आंकी गई। वहीं 2017 में 789 किग्रा का सोना जब्त किया जिसकी कीमत 171 करोड़ थी।
पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर महिला के पास मिला 82 लाख का सोना
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पक एक महिला को गिरफ्तार कर 81 लाख 75 हजार 32 रुपए के तस्करी के सोने जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई सीमा शुल्क विभाग ने गुरुवार को किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी महिला से तीन किलो सोना जब्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications