मुंबई: जुहू बीच के पास से लापता हुए 4 लड़के, तलाशी अभियान जारी
हाई टाइड के कारण जुहू बीच के पास से 4 लड़के लापता हो गए, वहीं, नौसेना और कोस्टगार्ड तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।
मुंबई के प्रसिद्ध जुहू बीच के पास समुद्र किनारे से चार लड़के लापता हो गए। वहीं, एक दोस्त को स्थानीय मछुआरे ने बचा लिया। 12 से 15 साल उम्र के लड़के समुद्र के किनारे के पास से लापता हो गए।
चार लापता लड़कों को ढूढ़ने के लिए नौसेना और कोस्ट गार्ड्स के गोताखोरों को बुलाया गया। वहीं, तलाशी अभियान अभी भी चल रहा है। चारों लड़कों की तलाश की जा रही है।

वहीं, तलाशी अभियान में जुटे एक अधिकारी का कहना है कि समुद्र में हाई टाइड के कारण तलाशी अभियान में काफी समस्या आ रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि हाई टाइड के चलते चारों लड़के पानी की चपेट में आ गए।
ये भी पढ़ें: दिल्ली: गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी आग, आग बुझानें में लगीं दमकल की कई गाड़ियां












Click it and Unblock the Notifications