लिव-इन में रह रही युवती को धारदार हथियार से मारा, उसके पार्टनर की खोज में महाराष्ट्र पुलिस
मुंबई। महाराष्ट्र में एक महिला की कमरे में तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर फरार हो गया। पड़ोसियों को वारदात का तब पता चला जब उन्हें उस कमरे से बदबू आई। दरवाजा बंद हुआ देख पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। हत्या की सुई महिला के लिव-इन पार्टनर पर ही है।

पुलिस निरीक्षक सुशील राऊत के मुताबिक, इस हत्या की वारदात से पहले महिला का लिव-इन पार्टनर से कई बार झगड़ा हुआ था। तब भी लिव-इन पार्टनर ने किसी हथियार से उसे चोटें दी थीं। बहरहाल, इस वारदात के बारे में यह स्पष्ठ हुआ है कि डोंबिवली मानपाडा स्थित किणी चाल इलाके में महिला को मारा गया। शव उसी के कमरे से बरामद हुआ है।
पुलिस ने महिला का नाम का भी खुलासा किया, उसका नाम जयश्री मोजहार बताया जा रहा है। वह 26 साल की थीं। महिला की लाश पुलिस को काफी खराब अवस्था में मिली थी। जिस कमरे में जयश्री रहती थी, वहीं से काफी बदबू आ रही थी। जिसे हत्यारा माना जा रहा है, वह उसका लिव इन पार्टनर ही बताया जा रहा है। उस लिव-इन पार्टनर का नाम जीतेंद्र सकपाल (30) है। वह अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसे खोज रही है।












Click it and Unblock the Notifications