पिकनिक मनाने गए 13 छात्रों की समंदर में डूबकर मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुंबई। समंदर किनारे पिकनीक का मजा उठाना 13 छात्रों को भारी पड़ा है। महाराष्ट्र के ऐतिहासिक समुद्री शहर मुरुड के समुद्र तट मुरूड-जंजीरा बीच पर एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया है। इस हादसे ने 13 छात्रों की जान ले ली। पुणे के कैंप इलाके में स्थित आबेदा इनामदार कॉलेज के 116 छात्र मुरुड में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी छात्र कंप्यूटर साइंस के स्नातक कोर्स की पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन अचानक ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टीम से 18 छात्र समंदर में तैरने के लिए चले गए और वहां डूबने से उन की मौत हो गई।

सभी छात्रों की उम्र 18-20 साल के बीच थी। इस हादसे में 13 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 5 लड़कियों की जान बच गई। सभी शवों को निकाल लिया गया है। जबकि एक छात्र अब भी लापता बताया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद तटरक्षक ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। नेवी और कोस्ट गार्ड ने लापता हुए छात्रों की खोजबीन के लिए संयुक्त अभियान छेड़ दी है।तलाशी अभियान के लिए चेतक हैलीकॉप्टर को भी लगाया गया है।
खास है मुरुड बीच
आपको बता दें कि कोंकण के तटवर्तीय इलाके का मुरुड ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यहां बना जंजीरा किला और समुद्र किनारे का नजारा देखने लाखों लोग आते हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर साल 7 से 8 लाख लोग इस बीच पर घूमने आते हैं। कासकर कॉलेज छात्रों का यहां आना ज्यादा होता है। महाराष्ट्र और पूणे के पास के कॉलेज के छात्रों के लिए पिकनीक स्पॉट है। यह किनारा अत्यंत खतरनाक बताया जाता है। पिछले साल के अगस्त महीने में भी यहां पर 6 पर्यटकों की डूबने से मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications