Morena news: गांव में घूम रहा था मगरमच्छ, ग्रामीणों ने किया ड्रम में बंद

मुरैना के कैमरा गांव में घुस गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने किया मगरमच्छ को ड्रम में बंद, पुलिस भी मौके पर पहुंची

Morena के कैमरा गांव में एक मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ गांव की सड़कों पर घूमने लगा। रात के अंधेरे में किसी की नजर मगरमच्छ पर नहीं गई तभी एक ग्रामीण हाथ में टॉर्च लेकर गांव की सड़क पर किसी काम के लिए निकला। टॉर्च की रोशनी जब मगरमच्छ पर पड़ी तो ग्रामीण के पसीने छूट गए।

रात के अंधेरे में गांव में घुस गया मगरमच्छ

रात के अंधेरे में गांव में घुस गया मगरमच्छ

कैमरा गांव में रोज की तरह किसान अपना काम निपटा कर सोने की तैयारी कर रहे थे तभी एक किसान किसी काम से घर के बाहर टॉर्च लेकर निकल आया। अंधेरी पड़ी सड़क पर जब किसान ने टॉर्च लगाई तो टॉर्च की रोशनी मैं किसान को सड़क पर घूमता हुआ मगरमच्छ दिखाई दे गया। गांव में मगरमच्छ देखते ही किसान सहम गया।

आवाज देकर अन्य ग्रामीणों को किया इकट्ठा

आवाज देकर अन्य ग्रामीणों को किया इकट्ठा

जिसके किसान ने मगरमच्छ देखा था उसने तुरंत आवाज लगाकर गांव के अन्य लोगों को इकट्ठा कर लिया। थोड़ी ही देर में मगरमच्छ के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ किसी को नुकसान न पहुंचा दे इसके लिए किसानों ने मगरमच्छ को घेरना शुरू कर दिया। रात के अंधेरे में ही किसानों ने मगरमच्छ को काबू करने का भरपूर प्रयास किया।

मगरमच्छ को कर दिया ड्रम में बंद

मगरमच्छ को कर दिया ड्रम में बंद

ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को चारों तरफ से घेरा और जैसे-तैसे कोशिश करके मगरमच्छ को प्लास्टिक के ड्रम में घुसा दिया। मगरमच्छ ड्रम के अंदर पहुंच गया तो ग्रामीणों का डर भी कम हो गया। ग्रामीण ड्रम को घेर कर खड़े हो गए और इसके बाद पुलिस को भी सूचना दे दी।

सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस

गांव के लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस बल गांव में पहुंच गया हालांकि खास बात यह रही कि ग्रामीणों को वन विभाग के अमले को सूचित करना था लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस वालों ने ड्रम में बंद हुए मगरमच्छ का वीडियो बनाया और इसके बाद ग्रामीणों से उसे बचाते हुए वन विभाग के अमले की मदद से सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+