Morena : 3 सगे भाइयों की मौत, मंदिर में चाचा करने लगे पूजा, तीनों बच्चों ने लगा दी कुंड में छलांग

Morena News in Hindi, मुरैना। मध्य प्रदेश सारंगपुर के तीतरी गांव में कालीसिंध नदी में डूबने से एक ही परिवार की दो महिलाओं व छह बच्चों की मौत को लोग भूला भी नहीं पाए कि एक और दर्दनाक हादसा हो गया। इस बार प्रदेश के मुरैना में तीन सगे भाइयों की एक साथ मौत हो गई। तीनों की मौत नगरा सिलावली के राधाकुंड कुंड के पानी में डूबने से हुई है। घटना शनिवार सुबह दस बजे की है। तीनों मासूम भाई अपने चाचा के साथ मंदिर में पूजा करने आए थे।

morena three child drown in water

चाचा पूजा करने में व्यस्त हो गए और तीनों बच्चों का कुंड के पानी में नहाने का मन हुआ तो उन्होंने छलांग लगा दी। पानी करीब 15 फीट था, जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई। मामले के अनुसार मुरैना के पोरसा इलाके के नगरा सिलावली गांव में बबलू तोमर शनिवार सुबह नौ बजे घर के पास स्थित कोंडा वाले हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना करने गया था।

इसी दौरान उसके बड़े भाई रामू के तीन बेटे गोलू (4), शैलू (6) व अंशुल (8) भी बबलू के साथ मंदिर जाने की जिद करने लगे। परिजनों ने एक बार तो तीनों को रोका, मगर वे नहीं माने और चाचा के साथ मंदिर चले गए। मंदिर में पहुंचने के बाद बबलू पूजा अर्चना कर रहे थे। बच्चे मंदिर परिसर में ही खेल रहे थे। बबलू पूजा करने लगे और बच्चे राधाकुंड की तरफ चले गए। पानी देख तीनों बच्चों को नहाने का मन हुआ और उन्होंने कुंड में छलांग लगा दी। उन्हें पता भी नहीं था कि कुंड करीब 15 फीट गहरा है।

बबलू पूजा पूरी की और फिर मंदिर से बाहर आया तो तीनों बच्चे गायब मिले। उसने मंदिर परिसर में तलाश की और ​फिर बच्चों के बारे में पता नहीं चला तो वह यह सोचकर घर आ गया कि बच्चे भी घर आ गए होंगे, मगर यहां परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे घर नहीं आए तो वह दुबारा मंदिर में गया और बच्चों की तलाशने लगा। उसे कुंड के पानी में तीन बच्चे दिखे। आस-पास के लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाकर अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+