Morena News: मुरैना में कांग्रेस को लग सकता है झटका, महापौर शारदा सोलंकी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मुरैना में बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज से चल रही है। मुरैना जिला कांग्रेस के नेताओं से लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेता शारदा सोलंकी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पा रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक और मुरैना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश ने भी बीजेपी ज्वाइन कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। यदि अब शारदा सोलंकी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गई तो जिले में यह कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका होगा।

सूत्रों की मानी जाए तो महापौर शारदा सोलंकी इन दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संपर्क में मुरैना जिला कांग्रेस से लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारी को भी संबंध में जानकारी है, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा पिछले कुछ दिनों से शारदा सोलंकी से मिलने का प्रयास करें लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पा रही है।
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा पर लगाया आरोप
मध्य प्रदेश कांग्रेस के राज्य निर्वाचन संबंधी कामकाज की प्रभारी जेपी धनोपिया ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया उन्होंने कहा कि शारदा सोलंकी पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने में लगी रहती है। सोलंकी ने हाथ के पंजे के चुनाव के चिन्ह पर चुनाव लड़ा है इसके बाद भी भाजपा उन पर दबाव बनाने का काम कर रही है वही मुरैना कांग्रेस की जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि हमने भी यह सुना है कि वह भाजपा में जा सकती हैं। मैं उनसे मिलने गया था, लेकिन पता चला कि वे भोपाल या दिल्ली में है उनके बेटे से मंगलवार को बात हुई थी। उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रही हैं।
भाजपा बोली- हमारे संपर्क में नहीं
इधर मुरैना जिला भाजपा अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता ने कहा की चर्चा तो है कि वह भाजपा में आना चाहती है लेकिन अधिकृत रूप से मेरे सामने इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। हमारे संपर्क में वह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications