भिंड और मुरैना में 6 लोग नदी में डूबे, 3 सुरक्षित, 1 की मिली लाश दो की तलाश जारी
भिंड और मुरैना में तीन स्थानों पर हुए हादसों में 6 लोग पानी में डूबे, तीन सुरक्षित बचे, 1 की लाश मिली, 2 की तलाश जारी
मुरैना, 5 अक्टूबर। चंबल के भिंड और मुरैना जिले में दशहरे के दिन तीन अलग-अलग स्थानों पर 6 लोगों की डूबने की घटनाएं हुईं। डूबने वाले 6 लोगों में सिर्फ तीन लोग सुरक्षित बच सके। एक छात्र का शव पानी से निकाला गया जबकि दो की तलाश अभी भी जारी है।

चंबल नदी के रायपुर खुर्द घाट पर डूबे तीन युवक
दशहरे के दिन करसडी गांव के लोग माता की प्रतिमा के विसर्जन के लिए चंबल नदी के रायपुर खुर्द घाट पर गए हुए थे। यहां कुछ युवक चंबल नदी में कूद गए। इनमें से तीन युवक चंबल नदी के अंदर डूब गए। तीनों युवकों के चंबल नदी में डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने चंबल नदी में छलांग लगा दी और दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि एक युवक नदी में डूब गया। नदी में डूबने वाले युवक शैलेंद्र सिंह की तलाश जारी है।
बैसली नदी में डूब गया कक्षा 9 का छात्र
दशहरे के दिन ही भिंड जिले के अगनुपुरा गांव का नवीं कक्षा का छात्र संदीप बैसली नदी में नहाने गया था। यहां अचानक संदीप बैसली नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने जब संदीप पानी में डूबते होते हुए देखा तो उसे बचाने की कोशिश की लेकिन संदीप गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों की मदद से संदीप की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक संदीप नहीं मिला है।
स्टॉप डेम में डूबे दो युवक
तीसरी घटना भिंड के चमेड़ी गांव की है। चमेड़ी गांव के दो युवक नहाने के लिए स्टॉप डैम में गए थे। यहां दोनों युवक पानी में डूब गए। हालांकि एक युवक ने जैसे-तैसे पानी से निकल कर अपनी जान बचाई लेकिन सचिन रावत नाम का युवक पानी में डूब गया है जिसकी तलाश गोताखोरों ने की और उसके शव को पानी से बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications