सिंधिया ने मुरैना चुनावी सभा में कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'मखमल की तरह बनवा दी सड़कें'

मुरैना 9 जुलाई: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बानमोर और मुरैना में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने भाषणों में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की जमकर कसीदे पढ़े। बोले नालों को अंडरग्राउंड कराके मखमल की तरह सड़के बनवा दी।

Jyotiraditya sindhiya

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के कसीदे पढ़े

सिंधिया ने शुक्रवार की देर शाम रामनगर क्षेत्र में हुई चुनावी सभा को संबोधित करते सिंधिया ने कहा पहले मैं देखता था कि चारों ओर नाले खुदे पड़े रहते थे। कीचड़ में मुरैना की जनता फंसी रहती थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शहर के नालों को अंडरग्राउण्ड करके उन पर मखमल की तरह सड़कें बनवा दी हैं। आगे कहा कि नरेंद्र सिंह रूप में ऐसा योद्धा मुरैना को मिला है, जो हर समय विकास की चिंता करते हैं।

Jyotiraditya sindhiya2

कमलनाथ की सरकार पर कसा तंज

सिंधिया ने कांग्रेस की कमल नाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह कांग्रेस सरकार दो बड़े नेताओं की जेब में थी। तब भ्रष्टाचार की सरकार चली, रेत माफियाओं की कांग्रेस सरकार चली उस सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए रघुराज कंषाना, गिर्राज डण्डोतियआ ऐंदल सिंह कंषाना,और कमलेश जाटव ने अपनी विधायकी की कुर्सी का बलिदान दिया। मंत्री नरेंद्र सिंह के साथ मिलकर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आपके लिए खड़ा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, कि आज मुरैना में कांग्रेस और बीएसपी के बड़े नेता भी आए, वह कहकर गए हैं कि मुरैना में कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में कोई काम नहीं किया, अब कांग्रेस नेताओं की आंखों पर इटली का चश्मा चढ़ा है, जिन्हें काम दिखाई ही नहीं देता।

Jyotiraditya sindhiya.3

कांग्रेस बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

बीजेपी की इस सभा में कांग्रेस व बीएसपी के कुछ कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए, इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुरैना के कांग्रेस विधायक राकेश मावई के बेहद नजदीकी जितेंद्र घुरैया का रहा। जितेंद्र घुरैया ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सामने बीजेपी की सदस्यता ले ली। जितेंद्र घुरैया एसयूआई से लेकर युवक कांग्रेस और कांग्रेस में कई पदों पर रहे हैं, वह कई दिनों से कांग्रेस नेताओं के कामकाज के रवैये से नाराज चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+