चंबल के बीहड़ो में पुलिस कर रही है डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह की सर्चिंग
मुरैना के बीहड़ों मे डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह की तलाश कर रही है मुरैना पुलिस
मुरैना, 25 सितम्बर। चंबल के बीहड़ों में मुरैना पुलिस इन दिनों साठ हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर के गिरोह की तलाश कर रही है। बीते रोज डकैत गुड्डा गुर्जर की मुरैना पुलिस से पहाड़गढ़ के जंगलों में मुठभेड़ भी हो गई थी लेकिन डकैत पुलिस के हाथ से फिसल गया। जिसके बाद से पुलिस लगातार पहाड़गढ़ इलाके के जंगलों में डकैत गिरोह की तलाश में उतर आई है।
Recommended Video

तीन राज्यों की पुलिस को है डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश
डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश तीन राज्यों की पुलिस को है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान की पुलिस डकैत गुड्डा गुर्जर को तलाश रही है। तीनों ही राज्यों में डकैत गुड्डा गुर्जर द्वारा वारदातों को अंजाम दिया गया है और तीनों ही राज्यों के थाने में डकैत गुड्डा गुर्जर पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

₹60000 का इनामी है डकैत गुड्डा गुर्जर
चंबल का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर ₹60000 का इनामी डकैत है। डकैत गुड्डा गुर्जर इन दिनों चंबल के जिलों की पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खासतौर से मुरैना जिले में डकैत गुड्डा गुर्जर का आतंक देखने को मिल रहा है। यहां डकैत गुड्डा गुर्जर वारदातों को अंजाम दे रहा है।

2 दिन पहले हो चुकी है डकैत गिरोह से पुलिस की मुठभेड़
मुरैना पुलिस की 2 दिन पहले ही डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग से पहाड़गढ़ के जंगलों में मुठभेड़ हो चुकी है। पिन प्वाइंट सूचना पर मुरैना पुलिस पहाड़गढ़ के जंगलों में पहुंची थी लेकिन डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग पुलिस के हाथों से बच निकलने में कामयाब हो गई। इस तरह पुलिस के हाथों से एक बार फिर से डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह फिसल गया।

अब जंगल में की जा रही है गिरोह की तलाश
पहाड़गढ़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस को इस बात का अंदेशा है कि डकैत गुड्डा गुर्जर पहाड़गढ़ के जंगलों में छुपा हुआ है इसलिए मुरैना पुलिस डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश में पहाड़गढ़ के जंगलों में लगातार सर्चिंग कर रही है। हथियारों से लैस पुलिस टीम लगातार बारिश के बीच भी डकैत की तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications