Morena News: ग्रेजुएशन की परीक्षा में किताब खोलकर खुलेआम नकल, क्लासरूम में टीचर भी मौजूद, VIDEO वायरल
morena copying video viral,
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में परीक्षा के दौरान कराये जा रहे नकल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे प्रशासन में खलबली मच गई है। [वीडियो नीचे है]
वीडियो में देखा जा सकता है कि खुलेआम छात्र नकल कर रहे हैं। निरीक्षण के लिए तहसीलदार कक्षा में पहुंचे और छात्रों को गाइडबुक से उत्तर कॉपी करते देख दंग रह गए।

पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मुरैना के केएस हायर सेकेंडरी स्कूल के एक परीक्षा केंद्र पर रिकॉर्ड किया गया। यहां शनिवार को जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर द्वारा आयोजित बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स) और बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस) की परीक्षा में छात्र शामिल हुए।
परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक चली। इस दौरान तहसीलदार ज्योति लक्षाकार ने मौके पर जाकर देखा कि कोई अनुचित व्यवहार तो नहीं हो रहा है, लेकिन वे यह देखकर हैरान रह गए कि छात्र टीचरों की उपस्थिति में भी किताबों से उत्तर लिख रहे थे।
कक्षा में हड़कंप मच गया, क्योंकि कैमरे और तहसीलदार को देखकर छात्र किताबें और पेपर छिपाने की कोशिश करने लगे। कुछ छात्रों ने कान पकड़कर तहसीलदार से माफी भी मांगी। तहसीलदार लक्षाकार ने दावा किया कि प्रिंसिपल से लेकर शिक्षक और अन्य स्टाफ तक पूरा स्कूल प्रशासन इस नकल में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्कूल को नोटिस दिया जाएगा और आगे की जांच के बाद इस संबंध में जीवाजी यूनिवर्सिटी को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी।
तहसीलदार ने कहा कि इस संबंध में मुझे शिकायत प्राप्त हुई है और एक वीडियो भी वायरल हुआ है और मेरे ख्याल से बीए बीएससी की परीक्षाएं हो रही हैं वायरल वीडियो मैने भी देखा है संभव है ऐसा हो रहा होगा इसलिए मैं आज यहां चेकिंग के लिए पहुंची थी और मुझे परीक्षार्थी नकल करते हुए मिले है हम और अधिक जानकारी कर रहे हैं इस स्कूल की नोटिस दिया जाएगा और इसकी रिपीट जीवाजी यूनिवर्सिटी भेजी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications