लाड़ली बहनों के खाते में 3000 और 450 रुपये में गैस सिलेण्डर दे प्रदेश की भाजपा सरकार: जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने निर्धारित सघन दौरे के तीसरे दिन आज जौरा, सबलगढ़, विजयपुर, पोहरी और शिवपुरी पहुंचे, जहां कांग्रेसजनों ने स्नहे और सम्मान के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी पटवारी के साथ उपस्थित रहे। नेतात्रय ने उक्त स्थानों पर कांग्रेसजनों के साथ बैठकें कर संबोधित किया और कांग्रेस संगठन, लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही 14 जनवरी से 20 मार्च तक आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की।

State BJP government should give Rs 3000 to the account of beloved sisters: Jitu Patwari

पटवारी ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से कहा था कि उनका वचन पत्र गीता और रामायण है, किंतु उनके द्वारा एक भी शब्द पिछले एक महीने में इन गीता और रामायण से बांचा नहीं गया है और न ही उस पर अमल किया गया। लाड़ली बहनों के खाते में 3000 रुपए डालने की बात की थी, लेकिन 1200 रुपये पर ही जा टकी है सरकार, क्योंकि सरकार ने जो कहा है, उस राह पर चलना नहीं चाहती।

एमपी में भाजपा सरकार केंद्र के रिमोर्ट कंट्रोल से चल रही है। भाजपा ने एमपी में सरकार बनने पर धान खरीदी के लिए 3100 देने व गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने की घोषणा की, लेकिन उसपर भी अमल नहीं हो रहा है। यह सरकार प्रदेश की जनता के साथ पिछले 18-20 साल से केवल छलावा करती आ रही है।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेसजनों में जोश और उत्साह है, जनता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह है। विधानसभा चुनाव में जो परिणाम आये हैं उससे प्रदेश की जनता ही नहीं हर जिम्मेदार व्यक्ति पूरी तरह हतप्रभ है। हम सभी 'मैं नहीं हम' की भावना से मिलकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ होने जा रही है सभी को मिलकर इस यात्रा को सफल और प्रभावी बनाना है।

एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता हेमंत कटारे ने कहा कि हमें विपक्ष की जिम्मेदारी मिली है और हम उसे पूरी निष्पक्षता के साथ निभाएंगे। जनहित के मुद्दों से यदि सरकार भागती है तो हम जनता की आवाज बनकर सदन से सड़क तक उनके न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+