5 साल के बेटे को जान से मारने के लिए रस्सी से उल्टा लटकाकर मां ने डंडों से पीटा

मुरैना में एक मां ने अपने पांच साल के बेटे को उल्टा लटकाकर पीटा

मुरैना, 24 जुलाई। मुरैना में एक मां ने अपने 5 साल के बेटे को जान से मारने के उद्देश्य से रस्सी से उल्टा लटका दिया। इसके बाद बेटे की डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया। बच्चे को जब पड़ोसियों ने पिटते हुए देखा तो पड़ोसियों ने बच्चे को बचाया। पूरा मामला अंबाह इलाके के बाग का पुरा गांव का है।

crime

मां ने 5 साल के बच्चे को लटका दिया उल्टा
मुरैना जिले के अंबाह इलाके के बाग का पुरा गांव में कृष्णा नाम की महिला ने अपने 5 साल के बेटे कार्तिक को जान से खत्म करने के उद्देश्य से अपने घर में ही कपड़े से पैर बांधकर उल्टा लटका दिया। इतना ही नहीं कृष्णा ने 5 साल के बेटे को डंडे से बेरहमी से पीटा। काफी देर तक कृष्णा अपने 5 साल के बेटे कार्तिक को बेरहमी से पीट पी रही।

पड़ोसियों ने आकर बचाई जान
कृष्णा अपने बेटे कार्तिक को पीट रही थी, जिससे बेटा चिल्ला रहा था और धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पहले तो पड़ोसियों को सामान्य सी बात लगी। पड़ोसियों को लगा कि बेटे ने गलती की होगी इसलिए मां उसे पीट रही है, लेकिन जब काफी देर तक घर से बच्चे की पिटने की और रोने की आवाज आती रही तो पड़ोसियों को भी फिक्र सताने लगी। इसके बाद जब पड़ोसियों ने घर में झांक कर देखा तो 5 साल का बच्चा उल्टा लटका हुआ था और उसकी मां उसे पीट रही थी। यह नजारा देखकर पड़ोसी घर के अंदर दाखिल हो गए और उन्होंने मां के चंगुल से बच्चे को बचाया।

बच्चे की दादी ने की पुलिस में शिकायत
कार्तिक की दादी गौरा सखवार को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने अंबाह थाने पहुंचकर इस बात की लिखित शिकायत की। गौरा सखवार ने लिखित शिकायत में बताया कि उसका बेटा रितेश गुजरात नौकरी पर गया है और उसकी बहू कृष्णा उनके 5 साल के पोते को मारने के उद्देश्य उल्टा लटका कर पीट रही थी। पुलिस ने शिकायती आवेदन मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+