मुरैनाः दोस्त ने सुबह फोन कर दौड़ने के लिए बुलाया, कान कटी मिली लाश

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के डोंडरी गांव में पिछले दो दिन से लापता नाबालिग का शव करब के ढेर से बरामद किया गया है। किशोर का कान कटा हुआ था। इस हत्या के मामले में पुलिस ने तांत्रिक और उसके बेटे सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का मानना है कि किशोर का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था।

morena minor child dead body found near his house

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डोंडरी गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह गुर्जर का बेटा अंशुल बीते 17 नवंबर को घर से लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को कॉल डिटेल से पता चला कि अंशुल के दोस्त अमित जोशी ने उसे सुबह दौड़ने के लिए बुलाया था। इसके बाद जब पुलिस ने अमित से पूछताछ की तो उसने सारी जानकारी दे दी।

पुलिस ने अमित और उसके पिता धारा जोशी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी धारा जोशी ने हत्या कबूल कर लिया। पुलिस ने इन दोनों के अलावा दीपू गुर्जर और करू गुर्जर को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट करवाया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अंशुल का अपहरण फिरौती के लिए किया था। लेकिन बाद में वो संभाल नहीं पाए। इसलिए उसकी हत्या कर दी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आरोपी ने उसके कान क्यों काटे। वहीं परिजनों ने नरबलि की आशंका जताई है। मृतक किशोर के गले में साफी भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ेंः कन्नौज: तीन पीढ़ियों के एक ही परिवार के 7 लोगों को उम्रकैद, तीन साल पहले की थी हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+