Morena लेपा गांव हत्याकांड की जड़ बना 'कूड़ा', 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, 4 संदिग्ध हिरासत में

मध्य प्रदेश के लेप गांव में हुए खूनी खेल की जड़ 9 साल पहले की ही रंजिश थी। उस वक्त एक पक्ष के लोगों की हुई हत्या का बदला लेने राजीनामा किया फिर दिलदहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया।

lepa gaon hatyakand goli markar 6 logo ki hatya

Morena firing: मध्य प्रदेश के मुरैना लेपा गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नौ साल पहले हुए विवाद को ही बड़ी वजह बताया है। इस मामले में नामजद 8 लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

चंबल रेंज के आईजी सुशांत सक्सेना ने खुलासा किया है कि इस जघन्य हत्याकांड की वजह नौ साल पहले हुआ विवाद ही था। घूरे पर कूड़ा फेंकने को लेकर 2013 में विवाद हुआ था। जिसमें मृतक पक्ष के लोगों के द्वारा धीर सिंह के घर के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।

मृतक गजेन्द्र सिंह का परिवार समझ रहा था कि लगभग नौ साल पहले कूड़ा फेंकने को लेकर सुलगा विवाद ठंडा हो गया है। कोर्ट में मामला चलते हुए सामाजिक सुलह से पुराने मामले में राजीनामा भी हुआ। फिर से परिवार धीर सिंह के घर के सामने रहने लगा।

इस बात को गजेन्द्र सिंह का परिवार नहीं भांप पाया कि धीर सिंह फैमली के द्वारा किया गया राजीनामा बड़े हत्याकांड रचने की साजिश है। आईजी सुशांत सक्सेना ने भी राजीनामा को हत्याकांड की योजना ही करार दिया।

Recommended Video

    Morena Firing में 'पापा..' बोलती रही बेटी और फिर कैमरे में कैद हो गई मौत. जानवर के सामने इंसानी जानवर Video
    morena

    धीर सिंह के घर के दो सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाले गजेन्द्र परिवार के चार सदस्य गांव नहीं आए थे। करीब चार जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल भी मिल गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया, पूरे परिवार को ठिकाने लगाने का प्लान था।

    इधर घटना के बाद गांव में तनाव जैसी स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है। आईजी के मुताबिक आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। चार संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही मुख्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+