Morena Firing में 'पापा..' बोलती रही बेटी और फिर कैमरे में कैद हो गई मौत. जानवर के सामने इंसानी जानवर Video
एमपी के मुरैना लेपा गांव में मौत के तांडव के वायरल वीडियो ने हर किसी के दिल को झकझोर दिया। इसमें उस बेटी की दर्दीली आवाज और पिता के लिए वो आखिरी लफ्ज भी कैद हुआ, जिससे वह बेटी होने का हक़ रखती है।

Morena Firing: कई मर्तबा जमीन की जंग कितनी खूनी हो जाती है, इसका परिणाम मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में देखने को मिला। सुबह का सूरज उगते ही एक ही परिवार के एक-एक कर 6 लोगों के मौत के तांडव के बीच एक आवाज छिपी थी। इतनी गोलियां चली कि पिता के लिए बेटी की आवाज दब गई।
शुक्रवार सुबह आंख खुलते ही सोशल मीडिया पर मुरैना के लेपा गांव का वीडियो वायरल हुआ। जिसे देख हर कोई हिल गया। मुट्ठी भर आबादी वाले इस गांव में गूंजती गोलियों की इन आवाजों के बीच पड़ोसियों की संवेदनाएं घर के बाहर तक नहीं निकली।
Recommended Video
1 मिनट 46 सेकंड के वायरल वीडियो में एक आवाज भी छिपी थी। उस बेटी को इस बात का जरा भी इल्म नहीं था, मोबाइल से वो जिस घटना को रिकॉर्ड कर रही है, उसमें उसके पिता की लाइव मौत भी कैद हो जायेगी।
धीर सिंह और गजेन्द्र सिंह परिवार के बीच इस खूनी दास्तान के लाइव वीडियो में इंसानी रूप में जानवर जैसा बर्ताब भी दिखाई दिया। लाठियों से महिला पुरुष को पीट रहे लोगों के बीच मूक जानवर भी खड़ा था। जब गोलियां चलना शुरू हुई तो वहां खड़ी गाय तक जान बचाकर भागने मजबूर हुई।
मृतक गजेन्द्र सिंह परिवार से वीडियो बनाने वाली बेटी का वो लफ्ज दिल को झकझोर देने वाला है। रिकॉर्डिंग के बीच रोते हुए अपने पिता के लिए सुनाई दे रहा वो लफ्ज 'पापा' था। ये दर्दीली आवाज भला गोलियों की आवाज और जानवर दिल इंसान को कैसे रोक पाती।
दिल दहलादेने वाले इस खूनी मंजर के बाद गांव में अब मातम पसरा हुआ है। दोनों पक्षों के बीच करीब दो दशक से जमीन के टुकड़े के इस विवाद ने इंसानी सोच को भी तिलांजलि दे दी। एक एक करके पूरे गांव के सामने जब 6 जान चली गई, तब चर्चा हो रही है कि काश वक्त पर पुलिस को बुला लिया होता।












Click it and Unblock the Notifications