Morena news: घरों में ली तलाशी तो निकली बारूद से भरी बोरियां, धमाके से मचा हड़कंप

बारुद के ढेर पर है मुरैना का बानमोर इलाका, कई घरों से मिले आतिशबाजी से भरे हुए बोरे, दुकान और घरों से निकली बारूद, एक मकान में हुए विस्फोट के बाद चलाया गया सर्चिंग अभियान, हादसे में हुई 4 की मौत

Morena का बानमोर इलाका बारूद के ढेर पर है। अगर हम यह बात कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि जो नजारा गुरुवार को बानमोर में देखने को मिला है वह इस बात को साबित करने के लिए काफी है कि बानमोर बारूद के ढेर पर है। बामोर में न केवल बारूद की वजह से एक घर में जबरदस्त धमाका होने से 4 लोगों की जान चली गई बल्कि आसपास के घरों की तलाशी लेने पर ही वहां से बोरे भर भर कर आतिशबाजी की शक्ल में बारूद मिली है।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ था विस्फोट

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ था विस्फोट

बानमोर इलाके में किराए के घर में संचालित हो रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को विस्फोट हो गया था। घर के मुखिया जमील खान के छोटे बेटे ने अगरबत्ती जला दी थी और इसी की चिंगारी पटाखों ने पकड़ ली जिसके बाद जबरदस्त विस्फोट हुआ और दो मंजिल मकान धराशाई हो गया। इस मकान के बाहर दुकान भी थी इसलिए घर के अंदर रह रहे सदस्यों के साथ दुकान में अंदर और बाहर मौजूद दुकानदार और ग्राहक भी मलबे के नीचे दब गए।

4 की हुई मौत, सात हुए घायल

4 की हुई मौत, सात हुए घायल

मकान के मलबे के नीचे दबे हुए लोगों को निकाला गया। इस पूरे हादसे में जमील की पत्नी और 8 साल की बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घायलों का उपचार ग्वालियर और मुरैना के अस्पतालों में किया जा रहा है।

घर के अंदर रखा था पटाखों का जखीरा

घर के अंदर रखा था पटाखों का जखीरा

जमील ने खुद इस बात को कबूल किया कि उसके घर के अंदर 3 बोरे भर के पटाखे रखे हुए थे। जमील पटाखा बनाने का काम कर रहा था। दिवाली के मौके पर उसने बड़ी मात्रा में पटाखे बनाए थे और घर के अंदर रखे हुए थे। इन्हीं पटाखों ने 4 मासूमों की जान ले ली और 7 लोगों को जिंदगी और मौत के बीच झूलने के लिए मजबूर कर दिया।

आसपास के घरों की तलाशी लेने पर मिले पटाखों के कई बोरे

आसपास के घरों की तलाशी लेने पर मिले पटाखों के कई बोरे

रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की टीम ने आसपास के घरों और दुकानों की तलाशी ली तो कई मकानों और दुकानों के अंदर बोरे के बोरे भरकर आतिशबाजी की शक्ल में बारूद मिली। पुलिस और प्रशासन की टीम भी इतनी बड़ी मात्रा में आतिशबाजी देखकर हैरान रह गई। बोरियां भर-भर कर पुलिस प्रशासन की टीम आतिशबाजियों को लाती हुई नजर आई।

अवैध रूप से बड़े पैमाने पर हो रहा है कारोबार

अवैध रूप से बड़े पैमाने पर हो रहा है कारोबार

बानमोर में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर पटाखा निर्माण का कारोबार किया जा रहा है। खास बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बानमोर पुलिस थाना भी है लेकिन बानमोर पुलिस को इसकी कानो-कान खबर नहीं लगी। इतने सारे घरों में एक साथ पटाखों की अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही है, कई घरों में बारूद के ढेर लगे हुए हैं लेकिन पुलिस को खबर तक नहीं है। तलाशी लेने पर जिस तरीके से घरों से बारूद और पटाखे मिल रहे हैं उन्हें देखकर तो ऐसा लग रहा है कि मानो पूरे बानमोर में ही हर घर में बारूद ही बारूद मौजूद है और बानमोर इस वक्त बारूद के ढेर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+