Lok Sabha Election 2024: ग्वालियर चंबल की चारों सीटों पर कांग्रेस के लिए बसपा फिर बनेगी मुसीबत
मध्य प्रदेश के जिन लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की यात्रा गुजर रही है उन क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत में बसपा रोड़ा बनी हुई है। राहुल गांधी की यात्रा ग्वालियर चंबल की चार में से तीन लोकसभा क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इन सीटों पर बहुजन समाज पार्टी का भी खासा प्रभाव है।
सबसे ज्यादा प्रभाव मुरैना सीट पर दिखाई देता है। लोकसभा के पिछले कुछ चुनाव में यह देखने को मिला है कि कांग्रेस की हार बसपा के वोट काटने से होती है। विधानसभा चुनाव 2023 में भी बसपा ने कई सीटों पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचा और जिसका फायदा भाजपा को मिलता हुआ दिखाई दिया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने शनिवार को मुरैना जिले में राजस्थान से प्रवेश किया। मुरैना लोकसभा सीट पर कांग्रेस लंबे अरसे से चुनाव नहीं जीत सकी है। इस सीट पर उसकी टक्कर भाजपा के साथ बसपा से भी होती है साल 2014 में कांग्रेस यहां से तीसरे नंबर पर पहुंच गई थी बसपा यहां पर दूसरे नंबर पर रही थी जबकि पिछले चुनाव में भाजपा की जीत के अंतर से ज्यादा वोट बसपा ले गई थी।
मुरैना में पिछले दो चुनावों की स्थिति
मुरैना के अलावा राहुल गांधी की यात्रा ग्वालियर से गुजर गई है, अब गुना संसदीय क्षेत्र में पहुंचेगी इन दोनों सीटों पर भी पिछले दो चुनाव में बसपा का वोट बैंक अच्छा खासा रहा है। साल 2019 के चुनाव में ग्वालियर से बसपा ने 44000 से ज्यादा वोट प्राप्त किया वहीं गुना सीट से पिछले चुनाव में बसपा को 37 हजार 350 वोट मिले थे। इसी तरह साल 2014 के चुनाव में ग्वालियर में बसपा ने 68 हजार 196 वोट और गुना में 27 हजार 412 वोट प्राप्त किए थे।
-
Uttarakhand Budget सीएम धामी ने पेश किया ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट, इतिहास के सबसे बड़े बजट की खास बातें -
Parliament Budget Session: 'आप अबोध बालक हो', संसद में हंगामे पर भड़के गिरिराज सिंह -
BJP की बड़ी तैयारी, नितिन नबीन ने राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए केंद्रीय पर्यवेक्षक, देखें पूरी लिस्ट -
Budget Session LIVE: लोकसभा कल सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित -
हरिद्वार से अमित शाह का शंखनाद, बंगाल और तमिलनाडु में बनेगी भाजपा सरकार, देवभूमि में भी लगेगी हैट्रिक -
अमित शाह का हरिद्वार दौरा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की दी सौगात -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान












Click it and Unblock the Notifications