लाइनमैन को कोल्ड ड्रिंक नहीं पिलाई तो ट्रांसफार्मर में कर गया फॉल्ट, गर्मी में बिजली न मिलने से तड़प उठे लोग

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में लाइनमैन की खातिरदारी न करना मोहल्लेवासियों को महंगा पड़ गया।

दरअसल जौरा विकासखंड के अलापुर गांव में बंद पड़ी बिजली सप्लाई चालू करने पहुंचे लाइनमैन ने पीने के लिए ग्रामीणों से कोल्ड ड्रिंक मांगी था। जब किसी ने इच्छा पूरी नहीं की तो बिजली कर्मचारी ने ट्रांसफार्मर में ऐसा छेड़छाड़ कर दिया कि इलाके के लोग बिना बिजली के तड़पते रहे।

Lineman Cold Drink Transformer Fault

दरअसल, किरार मोहल्ले में रहने वाले कई लोगों ने बिजली का बिल नहीं जमा करने पर उनकी सप्लाई बंद कर दी गई थी। लेकिन जिनके बिल जमा हैं, उनकी शिकायत पर लाइनमैन मदन सविता बिजली सप्लाई चालू करने पहुंचा हुआ था। लाइनमैन ने एक बिजली उपभोक्ता से कोल्ड ड्रिंक मांगा। इस पर कुछ लोगों ने कह दिया पानी पी लो। तुमको बार-बार कोल्डड्रिंक की आदत पड़ गई है। जिन्होंने बिजली बिल नहीं भरा है। उनकी बिजली काटा करो। उनकी वजह से बिल भरने वाले भी परेशान होते हैं।

लाइनमैन को अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ
लाइनमैन को लगा कि कोल्ड ड्रिंक न लाकर गांव के लोगों ने उसका अपमान कर दिया है। इससे वह काफी नाराज हो गया और ट्रांसफार्मर में छेड़छाड़ कर दिया। जिससे बड़ा फॉल्ट हो गया। मोहल्ले वासी अब बिजली ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

बिजली अधिकारी ने कहा
बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (AE) पुष्पेन्द्र यादव ने जानकारी दी अलापुर गांव के एक मोहल्ले के अधिकतर लोगों पर बिजली बिल बकाया है। इस वजह से सप्लाई बंद है। जैसे ही बिल भरा जाएगा बिजली भी तुरंत चालू कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+