MP: मुरैना में कोचिंग जा रही तीन सगी बहनों के अपहरण से हड़कंप, पिछले साल आरोपियों ने कट्टा लगा कर दी थी धमकी

Morena News: मुरैना जिले में अपहरण का मामला सामने आया है। तीन बेटियां कोचिंग के लिए गईं थी और लौटकर वापस घर नहीं आईं। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पिता ने बताया कि गांव के लड़कों ने बीते वर्ष कट्टा लगाकर धमकी दी थी।

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से तीन सगी बहनों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीनों बहनें घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गाई हुई थी। लेकिन कोचिंग सेंटर तक नहीं पहुंची और कोचिंग के समय समाप्त होने के बाद वापस घर भी नहीं पहुंची। बच्चियों के परिजन थाने में इस बात की जानकारी दी जिस पर से पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए तीनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले सबलगढ़ चंबल कॉलोनी में रहने वाले सरकारी टीचर पूरन सिंह सबलगढ़ थाने पहुंचकर बच्चियों के गुमशुदगी की जानकारी दी कि उनकी तीन बेटियां घर से कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी लेकिन कोचिंग नहीं पहुंची और न ही वापस वह घर नहीं आई। पूरन सिंह की इस शिकायत पर पुलिस ने तीनों बच्चियों के नाबालिग होने के चलते अपहरण की धाराओं मे मामला दर्ज करते हुए तीनों बहनों की तलाश शुरू कर दी है।

Kidnapping of sisters in Morena,

पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पूरन सिंह ने दो लोगों पर अपनी बेटियों के अपहरण का संदेह लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

चिनोटा गांव के पूरन सिंह ने जानकारी दी कि जिन लोगों ने उसकी बच्चियों का अपहरण किया है। वह लोग पहले से उसे परेशान करते हुए आए हैं। अपने ही गांव के दीपक रावत और लालू रावत पर पूरन सिंह ने अपनी बच्चियों के अपहरण का आरोप लगाया है। पूरन सिंह की सबसे छोटी लड़की कक्षा दो की छात्रा है। दूसरी बेटी कक्षा 9वीं की छात्रा है और सबसे बड़ी बेटी कक्षा 12वीं की छात्रा है।

पूरन सिंह ने जानकारी दी कि बीते वर्ष गांव के दबंगों ने उनकी बच्चियों को कट्टा लगा दिया था। इस बात की शिकायत उसने पुलिस में भी की थी। उन्हीं लोगों ने किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया ने जानकारी दी कि इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांच रही है। तीनों नाबालिग बच्चियों की तलाश किया जा रहा है। संदेहियों को भी हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+