Morena News: दुग्ध उत्पादक नोवा मिल्क चिलिंग सेंटर फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा, सुबह से कार्रवाई जारी
संवाद सूत्र- अमन सक्सेना, जिला मुरैना
Morena News: मुरैना के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर दुग्ध उत्पादक नोवा फेक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा सुबह 7 से टीम फैक्ट्री में पहुंची और लगातार चल रही है कार्यवाही बताया जा रहा है कि मुरैना की इस फैक्ट्री के समेत ग्वालियर जिले सहित अन्य इलाकों में भी छापामार कार्रवाई जारी है, जोकि एक साथ की गई है।
बता दे नोवा मिल्क चिलिंग सेंटर मुरैना के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 सुंदरपुर गांव थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इनकम टैक्स विभाग को नोवा मिल्क सेंटर की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद आज सुबह 7:00 बजे इनकम टैक्स की टीम ने फैक्ट्री के अंदर छापा मार कार्रवाई शुरू की जिसमें कंपनी के कर्मचारियों के मोबाइल और फाइलें जप्त कर ली।

हालांकि अभी कार्रवाई में कुछ निकाल कर सामने नहीं आया है, क्योंकि फैक्ट्री में अंदर मौजूद अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। वहीं चारों तरफ से गेट बंद कर दिए गए है। कार्रवाई जारी है देर शाम तक मिल सकती है। कार्रवाई की जानकारी के आखिरकार कार्यवाही में इनकम टैक्स में क्या प्राप्त किया।
वहीं कंपनी के मनोज कुमार सेंट्रल इंचार्ज का कहना है कि इनकम टैक्स विभाग को यहां कुछ नहीं मिलेगा। यहां कुछ गड़बड़ होता ही नहीं है तो मिलेगा क्या? यहां पर सिर्फ मिल्क को चिलिंग करने का काम किया जाता है। उसने बताया कि 10 की संख्या में विभाग के अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई करने के लिए फैक्ट्री के अंदर पहुंचे हैं। उनके मोबाइल फोन और जरूरी फाइलें जप्त कर ली गई हैं। इनकम टैक्स विभाग ने उन्हें बाहर जाने के लिए मना किया है।












Click it and Unblock the Notifications