छाती पर पिस्टल लगाकर नाबालिक को बुरी तरह पीटा

मुरैना में दबंगो ने एक नाबालिग की सीने पर पिस्टल लगाकर धमकाया और डंडों से जमकर पीटा।

मुरैना, 2 जून। मुरैना में दबंगों की दबंगई का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ दबंग एक नाबालिक लड़के की छाती पर पिस्टल अड़ाकर उसे बुरी तरह पीटते रहे। काफी देर तक दबंगों द्वारा नाबालिक की लात, घूंसे, डंडे और बेल्ट से पिटाई की गई और उसे बार-बार पिस्टल से गोली मारने की धमकी देते रहे।

pitai
नाबालिक की छाती पर बार-बार पिस्टल अड़ाना तो कभी उसे डंडों से पीटना, कभी उसे लात मार देना तो कभी उसे बेल्ट मार देना। यह सब उन दबंगों की करतूत है जिन्होंने एक 16 साल के नाबालिक को रास्ते में रोककर उसके साथ यह हैवानियत की।
कसमडा गांव के दबंगों ने की पिटाई
नाबालिक के साथ मारपीट करने वाले दबंग कसमडा गांव के निवासी हैं। आदतन अपराधी इन दबंगों ने अपने घर पालि गांव जा रहे 16 साल के नाबालिक को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जेब से पिस्टल निकालकर बार-बार नाबालिक को धमकाया भी गया और गोली मारकर उसकी हत्या करने की बात भी कही गई।
लात, हाथ, घूंसा और डंडों से की गई पिटाई
दबंग विवेक शर्मा और गोपाल तोमर ने नाबालिक को घेरकर उसे बुरी तरह पीटा। कभी उसे सड़क पर पटक कर लात से पीटा तो कभी उसे हाथ से पीटा। लगातार दबंग 16 साल के नाबालिक को बुरी तरह पीटते रहे और नाबालिक उनके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा।
बड़ी मुश्किल से बच पाई नाबालिक की जान
जिस तरीके से गांव के दबंग विवेक शर्मा और गोपाल तोमर नाबालिक के साथ मारपीट कर रहे थे उससे अंदाजा लग रहा था कि यह लोग उसकी जान ही ले लेंगे, लेकिन उन्हीं के बीच के एक शख्स ने विवेक और गोपाल को रोकने की कोशिश की। काफी देर तक वह विवेक और गोपाल से जद्दोजहद करते हुए नाबालिक की जान बचाने की कोशिश करता रहा, आखिरकार उस शख्स की मेहनत रंग लाई और उसने विवेक और गोपाल के चंगुल से नाबालिक को सुरक्षित बाहर निकाला।
अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत महुआ थाने में कराई दर्ज
16 साल के नाबालिक के साथ हुई मारपीट की शिकायत नाबालिक ने अपने परिजनों के साथ महुआ थाने पहुंचकर पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने नाबालिक की शिकायत और वीडियो के आधार पर विवेक शर्मा और गोपाल तोमर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए दोनों ही आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+