Morena News: मजदूरों और किसानों की मिल व फैक्ट्रियों पर बकाया राशि को वापस करेगी सरकार- डॉ मोहन यादव

CM mohan Yadav News: मुरैना में भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हासिल की ऐतिहासिक जीत के बाद जन आभार यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत मिला।

राधिका पैलेस होटल से कृषि उपज मंडी तक निकाली गई यात्रा में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का विशेष स्वागत किया, पुष्पवर्षा और बड़ी मालाएं छोड़ीं।

Government will return outstanding amount of workers farmers on mills and factories cm Mohan Yadav

जन आभार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जिसके अनुसार मुरैना में बंद पड़ी शक्कर फैक्ट्री पर किसानों के बकाया 56 करोड़ रुपए देने के साथ प्रदेश भर में बंद पड़ी मिलों, फैक्ट्रियों पर किसानों और मजदूरों के बकाया को प्रदेश सरकार वापस करेगी। इसके साथ ही चंबल क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना की जाएगी, जिससे रोजगार के अधिक अवसर मिले।

नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष ने भी उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विकास की बात की और एलिवेटेड रोड, बायपास, शनिचरा मंदिर के विकास पर सहमति जताई। उन्होंने बताया कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में तीन हजार करोड़ की सड़क परियोजनाएं शुरू की गई हैं और इससे इस क्षेत्र का विकास होगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से संबोधित करते हुए उज्जैन में महाकाल महालोक, वाराणसी कॉरिडोर, और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की चर्चा की और बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवस्थानों के सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ चल रहा है। इस अद्भुत यात्रा ने मुरैना की जनता में उम्मीद और खुशी का माहौल बनाया है, जिससे स्थानीय लोगों को विकास और प्रगति की दिशा में आत्मविश्वास मिला है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देवस्थानों के सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ चल रहा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्षों और इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान हो गए हैं। भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता कांग्रेस ने ठुकरा दिया। कांग्रेस ने पहले भी भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकार चुकी है, निमंत्रण ठुकराकर अब हिंदुओं को अपमानित किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस को बताएगी कि भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने का अंजाम क्या होता है।

लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएगी। उज्जैन में महाकाल महालोक का निर्माण, वाराणसी कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बाद अब ज्ञानवापी में पूजा की अनुमति मिलना बताता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में देवस्थानों के सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+