नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर बेटे ने बाप को दी रूह कंपाने वाली मौत, पीट-पीटकर मां को भी किया अधमरा
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक कलियुगी बेटे ने अपने पिता को बेसबॉल से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी बेटे ने पिता को बचाने आई मां को भी नहीं छोड़ा।
नशेड़ी युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि युवक कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर घर आया था।

पुलिस के जानकारी मुताबिक 32 वर्षीय सुधांशु कदम मुरैना में अपने पिता 65 वर्षीय रवि कदम और मां शकुंतला के साथ रह रहा था। सुधांशु नशेड़ी था। जिसकी वजह से घर में आए दिन विवाद होता था। नशे की आदत छुड़वाने के लिए परिजनों ने सुधांशु को नशा मुक्ति केंद्र भेजा था।
बीते दिनों ही वह नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर घर लौटा था। इसी बीच उसने किसी बात को लेकर घर में पिता से झगड़ा किया और उन्हें बेसबॉल के पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
इस दौरान जब आरोपी सुधांशु की मां शकुंतला अपने पति को बचाने पहुंचीं तो सुधांशु ने बेसबॉल से मां के सिर पर भी हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं शकुंतला को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।
पुलिस इंस्पेक्टर आलोक परिहार के जानकारी मुताबिक घटना शहर के दत्तपुरा क्षेत्र के बाबा वाली गली में हुई है। पिता की हत्या का आरोपी सुधांशु हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र से इलाज कराकर घर लौटा था। अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications